फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के 409 युवा सालभर के प्रशिक्षण के बाद बने सेना का हिस्सा, देशसेवा की ली शपथ

Sun, 21 Mar 2021 10:49 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने ली देशसेवा की शपथ - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के 409 युवा सेना का हिस्सा बने। जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री रेजीमेंटल सेंटर के बाना सिंह परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में एक साल की ट्रेनिंग के बाद ये युवा सेना का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने देश की रक्षा, एकता व अखंडता की शपथ ली। पूरा बाना सिंह स्टेडियम भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। मार्च पास्ट के बाद माता-पिता ने खुशी से अपने-अपने बेटों के माथे चूम लिए। समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल एमके दास ने कहा कि आज का दिन इन युवाओं के लिए काफी यादगार दिन है। आज ये सेना का हिस्सा बने हैं। इन्होंने देश सेवा की शपथ ली है। इनके अनुशासन तथा समर्पण से सेना का सिर गर्व से हमेशा ऊंचा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने ली देशसेवा की शपथ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं का सेना के प्रति रुझान बढ़ा है। अब जम्मू हो या कश्मीर सभी क्षेत्र के युवा सेना में शामिल हो रहे हैं। अब इनमें किसी प्रकार की झिझक नहीं है। यहां भर्ती रैलियों में युवाओं की लंबी लाइन देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने ली देशसेवा की शपथ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा युवा आगे आएं और सुरक्षा बलों का हिस्सा बनें। उन्होंने जवानों के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा की बदौलत ही युवा सेना में शामिल होने आए हैं।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने ली देशसेवा की शपथ - फोटो : अमर उजाला
रेजीमेंट गीत की घाटी में गूंज
इससे पहले सभी क्षेत्र तथा सभी धर्म के जवानों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। उन्होंने रेजीमेंट के गीत बलिदानम वीर लक्ष्णम के साथ सुर मिलाए, जो पूरी कश्मीर घाटी में गूंजी। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी तथा राष्ट्रीय गान भी गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फाजिल और उमर को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मान
साल भर की ट्रेनिंग के दौरान बेहतर प्रदर्शन वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। ओवरऑल बेस्ट रिक्रूट के रूप में फाजिल फैय्याज रेशी को शेर-ए-कश्मीर तथा त्रिवेणी सिंह मेडल और फायरिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उमर मंजूर गनेई को चिवांग रिनचेन मेडल से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : डुग्गर आंगनों में आज नहीं सुनाई देती गौरेया की चहचहाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें