पुंछ मुठभेड़: तस्वीरों में देखिए किस तरह पैरा कमांडोज ने ऑपरेशन को दिया अंजाम
Tue, 13 Sep 2016 09:34 PM IST
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ
encounter
- फोटो : Munish Sharma
शहर में आतंकी हमले के बाद लगातार तीन दिनों तक चला आपरेशन पैरा कमांडों के फाइनल असाल्ट के साथ पूरा हो गया।
encounter
- फोटो : Munish Sharma
निर्माणाधीन मिनी सचिवालय की दीवार को आईईडी विस्फोट से उड़ाकर कमांडो भीतर दाखिल हुए और आतंकियों के शवों सहित हथियार बरामद कर लिए।
encounter
- फोटो : Munish Sharma
मिनी सचिवालय की तलाशी के बाद मंगलवार शाम छह बजे सेना ने आपरेशन को समाप्त करने की घोषणा की।
encounter
- फोटो : Munish Sharma
आतंकियों के पास से चार एके रायफल तथा भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे।
encounter
- फोटो : Munish Sharma
ज्ञात हो कि इस हमले में शामिल चारों आतंकियों को मार गिराया गया। साथ ही एक जवान शहीद हो गया, जबकि सात अन्य घायल हुए।
encounter
- फोटो : Munish Sharma
चारों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
encounter
- फोटो : Munish Sharma
सोमवार शाम 6:50 बजे मिनी सचिवालय के भीतर से दोबारा फायरिंग शुरू होने के बाद पूरी रात सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई होती रही।
encounter
- फोटो : Munish Sharma
मंगलवार को सुबह सेना और सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया। दोपहर दो बजे तक फायरिंग की जाती रही।
encounter
- फोटो : Munish Sharma
इस दौरान कई राकेट लांचर दागे गए ताकि मिनी सचिवालय की दीवार गिर सके और अंदर की स्थिति देखी जा सके।
encounter
- फोटो : Munish Sharma
इसके बाद भी जब दीवार नहीं टूटी तो दो स्थानों पर आईईडी लगाकर दीवार तोड़ी गई।
encounter
- फोटो : Munish Sharma
इसके बाद सीढ़ी लगाकर 9 पैरा कमांडो तथा एसओजी के जवान भवन में दाखिल हुए। उन्होंने सबसे पहले ऊपरी मंजिल को खंगाला।
encounter
- फोटो : Munish Sharma
एक-एक कर उन्होंने पूरे भवन की तलाशी ली। सेना के 93 बटालियन के कमांडर एएस पिंडारकर ने बताया कि आपरेशन समाप्त कर दिया गया है। चार आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।