इस बार शारदीय नवरात्र पर मां बैष्णो देवी के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या ने पहले नौ दिन में 3.5 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले वर्ष 2013 में लगभग इतने ही भक्तों ने भवन में माथा टेका था। छह वर्ष बाद ऐसा मोका आया है कि भक्तों की संख्या आठ दिन में 3.3 लाख के करीब पह़ुची हो।
विज्ञापन
2 of 7
माता वैष्णो देवी दरबार
- फोटो : अमर उजाला
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बारह बजे तक सोलह हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
3 of 7
माता वैष्णो देवी दरबार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं देर शाम कक्ष बंद होने के कुछ समय पहले तक भक्तों की संख्या चालीस हजार का आंकड़ा छूने को थी।
4 of 7
माता वैष्णो देवी दरबार
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले शनिवार को 47330 भक्तों ने भवन में माथा टेका था। इस बार के नवरात्र पर भक्तों की संख्या सबसे अधिक पहले दिन थी जब 48963 भक्तों ने प्राकृतिक पिण्डियों के समक्ष नमन किया था। उसके बाद भक्तों की औसतन संख्या चालीस हजार के करीब ही रही।
विज्ञापन
5 of 7
माता वैष्णो देवी दरबार
- फोटो : अमर उजाला
इस बार के शारदीय नवरात्र पर दूसरे दिन 39135, तीसरे पर 39546, चोथे दिन 41504, पांचवें दिन 36894 व छठे नवरात्र पर 38369 भक्तों ने भवन में माथा टेका था।
विज्ञापन
6 of 7
माता वैष्णो देवी दरबार
- फोटो : अमर उजाला
पिछले पांच वष के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो वर्ष 2015 के शारदीय नवरात्र में 276290, वर्ष 2016 में 242805, वर्ष 2017 में 302057 व वर्ष 2018 में 318753 भक्तों ने भवन में माथा टेका था।