जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकवादियों ने सोमवार को ग्रेनेड हमला किया। इस आतंकी वारदात में 20 से अधिक नागरिक घायल हो गए हैं, जबकि एक अन्य नागरिक की मौत हो गई है। सुरक्षाबलों और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।