जम्मू एवं कश्मीर में जम्मू संभाग के रामबन जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर हुए एक स़डक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, हादसे का शिकार हुआ वाहन श्रीनगर से जम्मू आ रहा था। श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर सिखंदु के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन 400 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसा इनता भंयकर था कि वाहन दो भाग में टूट गया और सवार दोनों मृतकों के चिथड़े उड़ गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला।