सोमवार की सुबह जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। सुबह सात बजे से दस बजे तक का माहौल किसी त्योहार से कम न था। बता दें कि आज से श्रीनगर के 190 प्राइमरी स्कूल खुल गए हैं। उम्मीद है कि आगे पाबंदियों में और ढील दी जा सकती है। सरकार के प्रवक्ता तथा प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को 50 थाना क्षेत्रों में ढील दी गई है। ढील की अवधि भी छह घंटे से बढ़ाकर आठ घंटे कर दी गई।
यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान की नींद उड़ा देगा जितेंद्र सिंह का यह बयान, भाजपा ने पीओके पर साफ कर दिए अपने इरादे