जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से आए 242 जवान शनिवार को भारतीय सेना का हिस्सा बने। दिलों में देश के प्रति सद्भाव और देश प्रेम का जज्बा लिए इन जवानों ने देश की सेवा करने की शपथ ली। वहीं सेना के अनुसार जम्मू कश्मीर के युवाओं में भी सेना में भर्ती होने की पूरी चाह है।
विज्ञापन
2 of 5
शपथ लेते सेना के जवान
- फोटो : PTI
श्रीनगर में स्थित जम्मू कश्मीर लाइट इंफ्रेंट्री (जेएकेएलआई) के बाना सिंह परेड ग्राउंड में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान 242 जवान भारतीय सेना का हिस्सा बने।
विज्ञापन
3 of 5
जवान को सम्मानित करते जीओसी
- फोटो : PTI
राज्य के विभिन्न हिस्सों से संबंध रखने वाले इन युवाओं ने जेएकेएलआई रेजिमेंट सेंटर में 11 महीने की कड़ी ट्रेनिंग प्राप्त की और एक रंगरूट से वीर जवान में परिवर्तित होकर सेना की जेएकेएलआई में शामिल हुए।
4 of 5
परेड करते जवान
- फोटो : Amar Ujala
सेना की जेएकेएलआई में शामिल हुए यह जवान राज्य के विभिन हिस्सों से संबंध रखते हैं और देश प्रेम के चलते वह भारतीय सेना का हिस्सा बने। पासिंग आउट परेड की सलामी सेना की 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने ली।
जिन्होंने हाल ही में जेएकेएलआई रेजिमेंटल सेंटर के 15 वीन कर्नल के तौर पर पदभार संभाला है। इसके अलावा परेड के दौरान इन युवाओं के अभिभावक और अन्य सैन्य, पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।