फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो आया सामने: कैसे घुसपैठ कर रहे थे पाकिस्तानी आतंकी, तीनों के खात्मे में इस उपकरण ने निभाई अहम भूमिका

Fri, 26 Aug 2022 09:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/उड़ी
विज्ञापन
1 of 5
लाल घेरे में घुसपैठ करते पाकिस्तानी आतंकी - फोटो : amar ujala
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर के कमलकोट के अग्रिम इलाकों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने गुरुवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। भारतीय सेना ने घुसपैठ कर रहे आतंकियों का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में तीनों आतंकियों उड़ी सेक्टर से भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। सेना ने कहा है कि उन्हें खुफिया जानकारी प्राप्त हुई थी कि कुछ आतंकी सीमा पार कर भारत में दाखिल होने की फिराक में हैं, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक निगरानी द्वारा इनका पता लगाया गया।
 
विज्ञापन

2 of 5
घुसपैठ करते पाकिस्तानी आतंकी - फोटो : amar ujala
मारे गए आतंकियों के पास से युद्ध लड़ने जैसा सामग्र व हथियार बरामद किए गए हैं। कुछ और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकियों से बरामद हथियारों में दो एके राइफल व एक चीन में बनी एम 16 राइफल भी शामिल है। पिछले पांच दिनों में सीमापार से घुसपैठ की यह चौथी साजिश है।
विज्ञापन

3 of 5
घुसपैठ करते पाकिस्तानी आतंकी - फोटो : amar ujala
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, सेना की खुफिया एजेंसियों के विशिष्ट इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने 24 अगस्त की दोपहर को आतंकियों की तलाश शुरू की। संदिग्ध क्षेत्र की गहन इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के कारण वीरवार को सुबह 7 बजे इनकी लोकेशन मिली। विशेष रूप से प्रशिक्षित आतंकी घने जंगल में पत्तों और पेड़ों की आड़ में छिपते हुए आगे बढ़ रहे थे। सुबह लगभग 8.45 बजे एलओसी के भारतीय हिस्से में आतंकी सुरक्षाबलों की रेंज में आए और उनसे संपर्क हुआ। दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। दोपहर दो बजे तीनों आतंकियों को मार गिराया गया। सेना के इस सफल ऑपरेशन से न केवल तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों का सफाया हुआ है, बल्कि जम्मू-कश्मीर में शांति, समृद्धि और सामान्य स्थिति को बाधित करने के पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को भी विफल कर दिया गया। इस अभियान में खुफिया सूचनाओं के अलावा इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। 

4 of 5
भारतीय सैनिक - फोटो : sputnik
नौशेरा में मारे थे दो आतंकी, एक हुआ था गिरफ्तार
इससे पहले 21 अगस्त को राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने घुसपैठ कराने की कोशिश की थी। जिसमें तबारक हुसैन नाम का फिदायीन आतंकी पकड़ा गया था। जबकि लाम सेक्टर में दो घुसपैठिए मारे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय जवान - फोटो : संवाद
पलांवाला में संघर्ष विराम का उल्लंघन गोली लगने से जवान घायल
पलांवाला सेक्टर में कानी पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से आई एक गोली से पोस्ट पर तैनात जवान राजू भगत घायल हो गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अखनूर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के बाद सेना ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया परंतु कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला। फिलहाल सेना घटना को संघर्ष विराम का उल्लंघन बता रही है। चूंकि इस वारदात में सिर्फ एक गोली चली है इसलिए स्नाइफर कार्रवाई से इन्कार नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें