स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। बुधवार को श्रीनगर में बड़े स्तर पर तिरंगा रैली निकाली गई, जिसे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
2 of 15
एलजी मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में डल झील के किनारे तिरंगा रैली की अगुवाई करते।
- फोटो : बासित जरगर
डल झील के किनारे आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ मार्च किया।
विज्ञापन
3 of 15
श्रीनगर तिरंगा यात्रा
- फोटो : बासित जरगर
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि श्रीनगर की धरती पर तिरंगा भारत की एकता, शक्ति और देशभक्ति की भावना का प्रतीक बनकर ऊंचाई से लहरा रहा है।
4 of 15
श्रीनगर तिरंगा यात्रा
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के लोगों ने तिरंगे के लिए कुर्बानियां दी हैं
जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि कश्मीर में तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन
5 of 15
श्रीनगर तिरंगा यात्रा
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही जम्मू-कश्मीर के लोगों ने तिरंगे को सम्मान दिया है और देश के लिए अनगिनत बलिदान दिए हैं।
विज्ञापन
6 of 15
श्रीनगर तिरंगा यात्रा
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की देशभक्ति को केवल 5 अगस्त 2019 के बाद के घटनाक्रम के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। सीमा से लेकर कश्मीर घाटी और जम्मू तक लोगों ने देश के लिए बलिदान दिए हैं।
विज्ञापन
7 of 15
श्रीनगर तिरंगा यात्रा
- फोटो : बासित जरगर
युवाओं की आंखों और दिल में लहरा रहा तिरंगा
जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी ने तिरंगा रैली को जम्मू-कश्मीर में बदलाव की तस्वीर बताया। उन्होंने कहा कि आज घाटी में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक लोगों में तिरंगे को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।
8 of 15
श्रीनगर तिरंगा यात्रा
- फोटो : बासित जरगर
अंद्राबी ने कहा कि पिछले करीब 35 वर्षों में कश्मीर में ऐसे दृश्य कम ही देखने को मिले थे।
9 of 15
श्रीनगर तिरंगा यात्रा
- फोटो : बासित जरगर
आज बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं और लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल है।
10 of 15
एलजी मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में डल झील के किनारे तिरंगा रैली की अगुवाई करते।
- फोटो : बासित जरगर
दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में भी तिरंगा रैली
श्रीनगर के अलावा शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा, त्राल, पंपोर और अवंतिपोरा में भी तिरंगा रैलियां और यात्राएं आयोजित की गईं। शोपियां में जिला उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी रैली में हिस्सा लिया।
11 of 15
श्रीनगर तिरंगा यात्रा
- फोटो : बासित जरगर
शोपियां में मंगलवार को बाइक तिरंगा रैली भी निकाली गई। अधिकारियों के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस से पहले घाटी के अन्य इलाकों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
12 of 15
श्रीनगर तिरंगा यात्रा
- फोटो : बासित जरगर
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजन
ये कार्यक्रम देशभर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा हैं।
13 of 15
श्रीनगर तिरंगा यात्रा
- फोटो : बासित जरगर
अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना और तिरंगे के साथ नागरिकों का भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करना है।
14 of 15
श्रीनगर तिरंगा यात्रा
- फोटो : बासित जरगर
इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत तिरंगा यात्राएं, प्रदर्शनियां, बाइक और साइकिल रैलियां, तिरंगा कॉन्सर्ट, प्रमुख स्थानों पर तिरंगे की रोशनी और रंगोली जैसे कार्यक्रम होंगे।