श्रीनगर में भारी बारिश के बाद झेलम नदी का जलस्तर बढ़ा।
- फोटो : बासीत जरगर
दोपहर तक अनंतनाग के संगम में झेलम का जलस्तर 18.90 फीट दर्ज किया गया, जो बाढ़ घोषित करने के स्तर 21 फीट से नीचे है। वहीं, श्रीनगर के बाहरी इलाके पंपोर में नदी का जलस्तर 5.09 मीटर दर्ज किया गया, जबकि बाढ़ घोषित करने का स्तर 4.5 मीटर है। श्रीनगर के मुंशी बाग में झेलम 18.99 फीट पर बह रही थी, जो 18 फीट के बाढ़ स्तर से ऊपर है।