इस बार श्रीनगर ट्यूलिप गार्डन में 68 किस्मों के 15 लाख से अधिक ट्यूलिप बल्ब लगाए। आज इसे लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसका प्रमुख सचिव डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने किया।
श्रीनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। बुधवार को प्रमुख सचिव डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया। श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील के किनारे जबरवन पहाड़ियों के दामन में स्थित ट्यूलिप गार्डन लगभग 30 हेक्टेयर भूमि वर्ग में फैला हुआ है। तस्वीरों में देखें दिल छू लेने वाले गार्डन के नजारे...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
पहले दिन श्रीनगर ट्यूलिप गार्डन देखने पहुंचे सैलानी।
- फोटो : बासित जरगर
ट्यूलिप गार्डन को 2007 में खोला गया था। फ्लोरीकल्चर विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 68 किस्मों के 15 लाख से अधिक ट्यूलिप बल्ब लगाए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Srinagar Tulip Garden
- फोटो : बासित जरगर
इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि लाखों की संख्या में पर्यटक इन्हें देखने के लिए पहुंचेंगे। पिछले रिकॉर्ड टूटेंगे। इस बार गार्डन में एक ओपन एयर कैफेटेरिया स्थापित किया गया है।
4 of 7
ट्यूलिप गार्डन में तस्वीरें खिंचवाते हुए एक कपल।
- फोटो : बासित जरगर
पिछले साल ट्यूलिप गार्डन कुछ दिनों के लिए खुला था मगर फिर उसे बंद करना पड़ा था। कोविड प्रतिबंधों के बावजूद 2.25 लाख से अधिक पर्यटक ट्यूलिप गार्डन में आए थे।
विज्ञापन
5 of 7
श्रीनगर ट्यूलिप गार्डन
- फोटो : बासित जरगर
अधिकारी के मुताबिक इस साल एक ट्यूलिप उत्सव भी आयोजित किया जा रहा है। इसकी तारीख अभी तय किया जाना बाकी है। उत्सव में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कुछ विशेष सेलिब्रिटी भी आमंत्रित किए जा सकते हैं।