फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi Kashmir Visit: आज श्रीनगर में पीएम की रैली, जमीन पर NSG, पानी में मारकोस, हवा में ड्रोन रख रहे नजर

Wed, 06 Mar 2024 06:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पीएम मोदी श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर कार्यक्रम में भाग लेंगे और केंद्र शासित प्रदेश में कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये की पहल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
PM Modi Visit Srinagar - फोटो : बासित जरगर
अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के बाद पहली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कश्मीर यात्रा पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान श्रीनगर में कई विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे और एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर कार्यक्रम में भाग लेंगे और केंद्र शासित प्रदेश में कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये की पहल का उद्घाटन करेंगे। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Modi Visit Srinagar - फोटो : बासित जरगर
समग्र कृषि विकास कार्यक्रम करेंगे जनता को समर्पित

प्रधानमंत्री समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। एचएडीपी के तहत तीन प्रमुख क्षेत्र बागवानी, कृषि और पशुधन पालन में गतिविधियों के पूर्ण परिदृश्य को सम्मिलित किया गया है। इस कार्यक्रम द्वारा समर्पित दक्ष किसान पोर्टल के माध्यम से लगभग 2.5 लाख किसानों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिए जाने की उम्मीद जताई गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत, लगभग 2000 किसान खिदमत घर स्थापित किए जाएंगे और कृषक समुदाय के कल्याण के लिए मजबूत मूल्य श्रृंखलाओं की स्थापना की जाएंगी। इस कार्यक्रम से रोजगार सृजन होगा जिससे जम्मू-कश्मीर के लाखों सीमांत परिवार लाभान्वित होंगे।

साथ ही पीएम मोदी स्वदेश दर्शन और प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन ड्राइव) योजनाओं के तहत 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित राष्ट्रव्यापी परियोजनाएं शुरू करेंगे, जिसमें एकीकृत विकास के लिए एक परियोजना भी शामिल हैं।

वह चुनौती-आधारित गंतव्य विकास (सीबीडीडी) योजना के तहत चयनित पर्यटन स्थलों की घोषणा करने के अलावा, "देखो अपना देश पीपुल्स चॉइस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पोल" और "चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा" अभियान भी लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में लगभग 1,000 नव-नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे और महिलाओं, किसानों और उद्यमियों सहित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीनगर: सुरक्षा के लिए तैनात एनएसजी कमांडो - फोटो : एजेंसी
पीएम रैली के लिए चौकसी कड़ी, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में बख्शी स्टेडियम

कश्मीर घाटी में सात मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। रैली स्थल बख्शी स्टेडियम के चारों ओर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी है। निगरानी के लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है।

सुरक्षा बलों ने कार्यक्रम स्थल से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड्स लगाते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस व अर्धसैनिक बल शहर व अन्य जगहों पर वाहनों की औचक जांच कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, एहतियात के तौर पर प्रवेश व निकास बिंदुओं सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए हैं। रैली को भव्य व सफल बनाने के लिए प्रशासन से लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हैं।

4 of 5
झेलम नदी में तैनात मारकोस - फोटो : एजेंसी
सुरक्षा के प्रबंधों से लेकर रैली के लिए की जाने वाली हर एक बुनियादी सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों से लेकर प्रशासनिक अफसरो ने आयोजन स्थल का जायजा लिया । भाजपा नेता व कार्यकर्ता सड़कों के किनारे पार्टी के झंडे लगाते दिखे। पूरे शहर में जीरो ब्रिज और वहां से सीधा बख्शी स्टेडियम तक सड़कों के दोनों तरफ तिरंगा और भाजपा के झंडे लगाए जा रहे है। शहर में 10 हजार झंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर पुलिस के बलिदानी जवानों के परिवार वालों से भी मुलाकात करेंगे। पार्टी के एक नेता ने कहा कि बलिदानी जवानों के परिवार वालों के लिए रैली स्थल पर एक विशेष पैवेलियन रखा गया है। जनसभा के बाद पीएम उनसे मुलाकात करेंगे। जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि पार्टी कैडर में प्रधानमंत्री की रैली को लेकर जोश और उत्साह है। कार्यकर्ता दिनरात तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Modi Visit Srinagar - फोटो : बासित जरगर
नगर निगम भी बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने में जुटा है। रैली स्थल के आसपास स्टेडियम से पार्किंग स्लॉट्स के रास्ते तक पोर्टेबल शौचालय स्थापित किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रैली स्थल व पार्किंग के बीच काफी दूरी है और किसी को असुविधा न हो उसको ध्यान में रखते हुए पोर्टेबल शौचालय स्थापित किए हैं। बख्शी स्टेडियम व आसपास की सड़कों की भी ट्रकों के साथ अटैच मशीनरी से सफाई की जा रही है।

एसपीजी के अफसरों ने कार्यक्रम स्थल पर जांचे प्रबंध : सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे एसपीजी के अफसरों ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी तरह से एक पुख्ता रोडमैप तैयार किया गया। पूरी तरह से सैनिटाइज किए जाने के बाद बुधवार से बख्शी स्टेडियम की अंदरूनी सुरक्षा एसपीजी अपने हाथों में लेगी और पुलिस के साथ मिलकर अन्य सुरक्षा बंदोबस्त को आखिरी रूप देगी।

सुरक्षा बलों ने की मॉकड्रिल : श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विशेष विमान में लैंड करने के बाद प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से सेना की 15वीं कोर के मुख्यालय तक सैन्य हेलीकॉप्टरों में जाएंगे, जिसकी मॉकड्रिल मंगलवार को आसमान में देखने को मिली। सूत्रों के अनुसार एक विशेष फार्मेशन में सेना के सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर प्रधानमंत्री को बादामीबाग छावनी तक ले जाएंगे, जहां पीएम बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के बाद सड़क मार्ग से बख्शी स्टेडियम पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें