फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train To Kashmir: धरती के स्वर्ग पर दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन, आसमान से बरसे फाहे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Tue, 20 Feb 2024 05:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कश्मीर की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही पीएम मोदी ने भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
1 of 6
बर्फबारी में गुजरती ट्रेन - फोटो : बासित जरगर
जम्मू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही पीएम मोदी ने भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग का उद्घाटन किया। अब देश के किसी भी हिस्से ट्रेन के माध्यम से कश्मीर जाने का सपना जल्द ही सच होने जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
कश्मीर इलेक्ट्रिक ट्रेन - फोटो : बासित जरगर
संगलदान स्टेशन और बारामुला स्टेशन के बीच चली इलेक्ट्रिक ट्रेन
 
पीएम मोदी ने श्रीनगर से संगलदान और संगलदान से श्रीनगर तक इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह कश्मीर की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन है। इस ट्रेन के शुरू होने से घाटी में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पीएम मोदी ने संगलदान और बारामुला स्टेशन के बीच डीईएमयू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन स्थानीय किसानों, व्यापारियों, कारीगरों और छात्रों के लिए बेहतर परिवहन विकल्प प्रदान करेगी। इसके साथ ही इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 6
कश्मीर इलेक्ट्रिक ट्रेन - फोटो : बासित जरगर
भारत को मिली देशी की सबसे लंबी रेलवे सुरंग 

पीएम मोदी ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) पर भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग का भी उद्घाटन किया। अधिकारी ने कहा, "यह सबसे लंबी सुरंग, जो 12.77 किमी लंबी है और टी-50 के नाम से जानी जाती है। यह खड़-सुंबड़ खंड के बीच पड़ती है।" उत्तर रेलवे (एनआर) के अनुसार, अब ट्रेनें बारामुला से बनिहाल होते हुए संगलदान तक चल सकती हैं, जो पहले आखिरी या प्रारंभिक स्टेशन हुआ करता था।
टी-50 को बनिहाल-खारी-सुंबर-संगदल खंड में 11 सुरंगों में से सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

4 of 6
कश्मीर ट्रेन - फोटो : बासित जरगर
एनआर अधिकारियों के अनुसार, बनिहाल-खड़ी-सुंबर-संगलदान खंड के खुलने से वे उत्तर में कश्मीर घाटी से देश के दक्षिणी सिरे पर कन्याकुमारी तक ट्रेन चलाने के सपने को साकार करने के एक कदम करीब आ गए हैं। 

पहले, बारामुला और बनिहाल के बीच आठ डीजल ट्रेनें (एक तरफ से चार-चार) चल रही थीं। अब, बारामुला और बनिहाल के बीच आठ विद्युतीकृत ट्रेनें चलनी शुरू हो गई हैं, और उनमें से चार को संगलदान तक बढ़ा दिया गया है। चार अन्य ट्रेनों को भी कुछ महीनों के बाद संगलदान तक बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
इलेक्ट्रिक ट्रेन के उद्घाटन के दौरान उपस्थित फारूक अब्दुल्ला एवं अन्य - फोटो : बासित जरगर
फारूक अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन लॉन्च के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू से पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथी ही बारामुला से संगलदान स्टेशन ट्रेन सेवा को भी शुरू किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संगलदान रेलवे स्टेशन - फोटो : परवेज
कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से रेल नेटवर्क से जोड़ने में सिर्फ 63 किलोमीटर की दूरी शेष बची है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल रेल लिंक (यूएसबीआरएल) में सबसे मुश्किल कटड़ा-बनिहाल (111 किमी) खंड में से 48 किलोमीटर का सेक्शन परिचालन के लिए तैयार है, जबकि शेष 63 पर कार्य प्रगति पर है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अपने जम्मू दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में शिक्षा, रेलवे, विमानन और सड़क क्षेत्रों सहित 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। साथ ही जम्मू से पीएम ने देशभर में 13,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ या शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें