फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भारत की पहली हाईटेक सोलर कार सड़कों पर उतरने के लिए तैयार, श्रीनगर के शिक्षक ने किया अनोखा आविष्कार

Wed, 05 Feb 2025 04:24 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर के गणित शिक्षक बिलाल अहमद ने भारत की पहली हाईटेक सोलर कार विकसित की है, जो पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ ऊर्जा से संचालित होगी।

विज्ञापन
1 of 5
भारत की पहली हाईटेक सोलर कार - फोटो : बासित जरगर
एक नए युग की शुरुआत करते हुए भारत की पहली हाईटेक सोलर कार जल्द ही सड़कों पर उतरने वाली है। यह अनोखी कार एक नए डिजाइन और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ तैयार की गई है। इस इनोवेटिव वाहन को बिलाल अहमद नामक एक 45 वर्षीय गणित शिक्षक ने विकसित किया है, जिन्होंने अपने सपने को साकार करने के लिए एक दशक से अधिक समय समर्पित किया है।
विज्ञापन

2 of 5
भारत की पहली हाईटेक सोलर कार - फोटो : बासित जरगर
बिलाल अहमद का कहना है कि उनकी यह सोलर कार न केवल प्रदूषण मुक्त है, बल्कि यह ऊर्जा की बचत भी करती है। उन्होंने इसे विशेष रूप से उन क्षेत्रों में ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है जहां बिजली की आपूर्ति की समस्या होती है, ताकि लोग इस वाहन का उपयोग करके अपने दैनिक यात्रा को आसान बना सकें।
विज्ञापन

3 of 5
भारत की पहली हाईटेक सोलर कार - फोटो : बासित जरगर
बिलाल अहमद जो श्रीनगर के सनत नगर के निवासी हैं, उसने बताया कि उन्होंने अपनी इस परियोजना पर 10 साल से अधिक समय तक काम किया है। मैंने हमेशा से ही पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ने का सपना देखा है। मुझे उम्मीद है कि मेरी यह सोलर कार लोगों को प्रेरित करेगी और उन्हें स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

4 of 5
भारत की पहली हाईटेक सोलर कार - फोटो : बासित जरगर
उनका कहना है कि यह कार भारत को स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाने में मदद करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत की पहली हाईटेक सोलर कार - फोटो : बासित जरगर
यह सोलर कार पूरी तरह से स्वच्छ ऊर्जा पर चलती है और इसमें कई आधुनिक सुविधाएं हैं। यह कार न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि यह ईंधन की बचत भी करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें