फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाक: उड़ी में रिहायशी इलाकों में की गोलीबारी, 10 लोग घायल, घरों को भी हुआ नुकसान

Thu, 08 May 2025 02:30 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में भीषण गोलाबारी की, जिसमें 10 नागरिक घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। इस हमले में तीन रिहायशी मकानों को नुकसान पहुंचा, जिससे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन
1 of 10
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उड़ी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की। - फोटो : बसित जरगर
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उड़ी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की। इस गोलाबारी में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे हैं। तीन रिहायशी मकानों को भी नुकसान पहुंचा है, जिसमें से दो पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 10
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उड़ी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की। - फोटो : बसित जरगर
अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सलामाबाद, बालाकोट, सुल्तान ढकी, चुरुंडा, हथलंगा, तिलवारी, नामब्ला और गरकोट को निशान बनाया। घायलों की पहचान जीनत बेग, बिस्मा, सादिया, अयान यूनुस (8 वर्षीय), बदर दीन, रेहान नाइक (8 वर्षीय), मेहरूबा (4 वर्षीय), कुतिब दीन, परवेज़ और अब्दुल हमीद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

3 of 10
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उड़ी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की। - फोटो : बसित जरगर
स्थानीय निसार अहमद ने बताया कि गोलाबारी बहुत तेज थी जिससे कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि नष्ट हुए घरों में सलामाबाद में तालिब हुसैन और डॉ. बशीर अहमद चाकू के घर शामिल हैं। रात भर हम सो नहीं पाए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा। हमने पिछले कई वर्षों से शांति देखी थी और आज रात में अचानक से गोलाबारी से बहुत तनाव फैल गया।

4 of 10
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उड़ी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की। - फोटो : बसित जरगर
पहलगाम आतंकी हमले पर भारतीय सेनाओं के करारे जवाब से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, बारामुला, राजोरी जिले की नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों पर तोपों से मंगलवार पूरी रात भारी गोलाबारी की। कई इलाकों में गोलाबारी बुधवार दोपहर करीब दो बजे तक चली। हमारे जवानों ने पाकिस्तान की हर हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

5 of 10
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उड़ी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की। - फोटो : बसित जरगर
सेना की जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए। दर्जनों पाकिस्तानी चौकियां नष्ट हो गईं। तनाव को देखते हुए जम्मू संभाग के पांच और कश्मीर संभाग के तीन जिलों के स्कूल बंद रहे। जम्मू, श्रीनगर और लेह से हवाई सेवा एहतियात के तौर पर बंद रही। कटड़ा में हेलिकाॅप्टर सेवा भी बंद कर दी गई। सभी सरकारी विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन

6 of 10
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उड़ी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की। - फोटो : बसित जरगर
आतंक का फन जिस तरह से भारतीय जांबाजों ने कुचला उससे आतंकियों को पालने-पोसने वाली पाकिस्तानी सेना फुफकारने लगी। बौखलाहट में पुंछ जिले के कई सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाया। एलओसी से सटे बालाकोट, मेंढर, मनकोट, कृष्णा घाटी, गुलपुर, केरनी के साथ ही पुंछ जिला मुख्यालय, बस स्टैंड, मंदिरों, गुरुद्वारों और मस्जिदों को भी निशाना बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन

7 of 10
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उड़ी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की। - फोटो : बसित जरगर
बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सीमा पार से गोलाबारी की गई। राजोरी जिले के ठंडीकस्सी, इरा दा खेत्र, गंभीर ब्राह्मण आदि गांवों में पाकिस्तान ने गोले दागे। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब को भी नुकसान पहुंचाने की नापाक हरकत की।

8 of 10
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उड़ी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की। - फोटो : बसित जरगर
आतंकियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर पत्नियों के सामने पतियों के सिर में जिस तरह गोलियों मारकर हत्याएं कीं, उसका भारतीय सशस्त्र बलों ने करारा जवाब दिया। नौ आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर सेना ने अपने इरादे जता दिए। एयर स्ट्राइक की खबर आते ही लोग खुशी से झूम उठे। जय हिंद, जय हिंद की सेना और कलेजे को ठंडक मिली जैसे पोस्ट की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई। पाकिस्तान की तबाही के वीडियो रात से ही सोशल मीडिया पर छाए रहे।

9 of 10
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उड़ी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की। - फोटो : बसित जरगर
अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में लिखा-पाकिस्तान ने पुंछ-राजोरी में तोपखाने से गोलाबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना इसका उचित तरीके से जवाब दे रही है।
विज्ञापन

10 of 10
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उड़ी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की। - फोटो : बसित जरगर
कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में भी गोलाबारी की गई। तनाव के बीच अखनूर क्षेत्र से सीमावर्ती इलाकों के कई लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें