फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: लाल सुर्ख चिनार के पत्ते एक अलग फिजा का पर्यटकों को दिला रहे एहसास, देखें पतझड़ की तस्वीरें

Sun, 09 Nov 2025 01:29 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर में इस समय पतझड़ का खूबसूरत मौसम देखने को मिल रहा है, जहां लाल सुर्ख चिनार के पत्ते मैदानी इलाकों में रंग बिखेर रहे हैं और पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी पर्यटकों को दोहरा आनंद दे रही है। यह नजारा न केवल पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है, बल्कि पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों में भी बेहतर कारोबार की उम्मीद जगा रहा है और विंटर टूरिज्म की शुरुआत को प्रोत्साहित कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 10
मुगल गार्डन - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में आजकल मौसम का एक अलग और खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। एक ओर मैदानी इलाकों में लाल सुर्ख हुए चिनार के पत्ते एक अलग ही फिजा का एहसास दिला रहे हैं वहीं पहाड़ी इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी यहां घूमने आए पर्यटकों को दोहरा आनंद दे रही है।
विज्ञापन

2 of 10
मुगल गार्डन - फोटो : बासित जरगर
यह बदला हुआ मौसम पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों के दिलों में बेहतर कारोबार की उम्मीद जता रहा है। विंटर टूरिज्म की अच्छी शुरुआत से कारोबारी खुश हैं। दिल्ली के द्वारका द्वारा से आई संगीता ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ पतझड़ का लुत्फ लेने आई हैं।
विज्ञापन

3 of 10
मुगल गार्डन - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के मुगल गार्डेन में चारों ओर सुर्ख चिनार के पत्तों को देख काफी अच्छा अनुभव हुआ। जब वह गुलमार्ग पहुंचे तो उन्हे बर्फ की सफेद चादर ने स्वागत किया।

4 of 10
मुगल गार्डन - फोटो : बासित जरगर
एक अन्य पर्यटक अमित कुमार ने कहा कि हमें नहीं पता था कि बर्फ की सफेद चादर यहां उनका स्वागत करेगी। उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ विशेष तौर पर पतझड़ का अनुभव करने आए थे।
विज्ञापन

5 of 10
मुगल गार्डन - फोटो : बासित जरगर
सौरव ने बताया कि अक्सर वह लाल सुर्ख चिनार के पत्ते तस्वीरों में देखते थे लेकिन उनपर चलकर एक अलग ही अनुभव हुआ। पत्तों की आवाज एक अलग ही अनुभव पेश करती है।
विज्ञापन

6 of 10
मुगल गार्डन - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर का निशात मुगल बाग हो, शालीमार मुगल बाग हो या फिर चिनार बाग, हर जगह इन चिनार के पेड़ आजकल एक अनोखा ही नजारा पेश कर रहे हैं। बता दें कि चिनार के यह पत्ते अक्तूबर के महीने से ही धीरे धीरे लाल होना शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
सर्दी के मौसम में मुगल गार्डन के अंदर तस्वीर खिंचती युवती। - फोटो : बासित जरगर
जैसे ही यह लाल पत्ते जमीन पर गिरना शुरू हो जाते हैं तो इसी के साथ कश्मीर में भी ठंड का आगमन भी शुरू हो जाता है।

8 of 10
सर्दी के मौसम में मुगल गार्डन के अंदर तस्वीर खिंचती युवती। - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में पतझड़ के इस मौसम का इंतजार न सिर्फ यहां आने वाले पर्यटक बेसब्री से करते हैं बल्कि यहां के लोगों को भी चिनार के पेड़ों से गिरने वाले इन लाल पत्तों का बेसब्री से इंतजार होता है।

9 of 10
मुगल गार्डन - फोटो : बासित जरगर
इस मौसम को देखने देश दुनिया की बड़ी- बड़ी हस्तियां भी यहां आती रही हैं और आज भी आती हैं। खासकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का भी सबसे पसंदीदा मौसम यही पतझड़ था।
विज्ञापन

10 of 10
मुगल गार्डन - फोटो : बासित जरगर
आज भी यह मौसम लाखों पर्यटकों को कश्मीर की ओर आकर्षित करता है। उम्मीद है कि कश्मीर में आने वाला विंटर टूरिज्म भी काफी अच्छा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें