जम्मू और कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित विंटर रिसॉर्ट और पर्यटन स्थल गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद पूरी तरह से सफेद चादर में बदल गया है।
विज्ञापन
2 of 17
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी
- फोटो : बसित जरगर
सर्दियों के इस प्रमुख मौसम में गुलमर्ग की हरी-भरी घाटियां और पहाड़ अब बर्फ की चादर से ढक गए हैं।
विज्ञापन
3 of 17
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी
- फोटो : बसित जरगर
इस मौसम की यह पहली बड़ी बर्फबारी है, जो कश्मीर घाटी में सर्दियों की शुरुआत का संकेत देती है।
4 of 17
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी
- फोटो : बसित जरगर
गुलमर्ग अपने बर्फ से ढके पहाड़ों और खूबसूरत दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है और यहां स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और स्नोशूइंग जैसी सर्दियों की गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 17
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी
- फोटो : बसित जरगर
ताजा बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
6 of 17
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी
- फोटो : बसित जरगर
बर्फ से ढकी वादियां, पहाड़ और पेड़ चमकते हुए सफेद जन्नत का नजारा जैसे दिख रहा हैं।
विज्ञापन
7 of 17
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी
- फोटो : बसित जरगर
पर्यटक और फोटोग्राफी प्रेमी इस दृश्य का आनंद लेने के लिए गुलमर्ग पहुंचे हैं।
8 of 17
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी
- फोटो : बसित जरगर
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र जम्मू-कश्मीर के अनुसार, गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
9 of 17
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी
- फोटो : बसित जरगर
मौसम का पूर्वानुमान है कि क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। 6 और 7 नवम्बर को साफ मौसम रहने की संभावना है, जिसमें अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
10 of 17
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी
- फोटो : बसित जरगर
वहीं जम्मू सहित श्रीनगर में मौसम का रुख मंगलवार को दोपहर बाद बदल गया। जम्मू में हल्की ठंडी हवाएं चलीं। दिन में कई जगह बूंदबांदी हुई। देर रात जम्मू में बादल गरजे और तेज बारिश हुई। कश्मीर के मैदानी इलाकों सहित पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम ने करवट ली है। श्रीनगर में सुबह से अच्छी धूप खिली। दोपहर बाद ठंडी हवाएं चलीं।
11 of 17
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी
- फोटो : बसित जरगर
भी मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर देखने को मिला। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही घाटी में 24 घंटे के लिए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई थी।
12 of 17
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी
- फोटो : बसित जरगर
कुपवाड़ा व बांदीपोरा के पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। बांदीपोरा जिला मुख्यालय को गुरेज से जोड़ने वाले राजधान पास पर भी बर्फबारी हुई। इस मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही में फिसलन के चलते दिक्कतें पेश आना शुरू हो गई हैं।
13 of 17
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी
- फोटो : बसित जरगर
अधिकारियों ने चालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। बंगस घाटी के साथ-साथ उत्तरी कश्मीर के अन्य कई इलाकों में बर्फबारी हुई है।
14 of 17
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी
- फोटो : बसित जरगर
मौसम विभाग ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहा है जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।
15 of 17
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी
- फोटो : बसित जरगर
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने कहा कि दोपहर बाद पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और जम्मू क्षेत्र सहित मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी। घाटी में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर से 16 या 17 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
16 of 17
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी
- फोटो : बसित जरगर
वहीं श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में तेज बारिश हुई। रात 10 बजे तक साधना टॉप में 6 इंच, फर्किन टॉप में 6 इंच, राजदान टॉप में 3-4 इंच, सिंथन टॉप में 5-6 इंच, पीर की गली में 1-2 इंच, सोनमर्ग में 2 इंच, गुलमर्ग में 1-2 इंच, दूधपात्री में 2 सेमी बर्फबारी हुई।
मैदानी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की संभावना है जबकि द्रास की तरफ जोजिला सुरंग क्षेत्र में 1-2 इंच तक बर्फ जमा हो गई है। कुछ जगहों पर बर्फबारी के साथ तेज हवा भी चल सकती है। इससे प्रमुख पर्वतीय दर्रों पर दृश्यता कम हो सकती है। 6 से 20 नवंबर तक मौसम आमतौर पर साफ और स्थिर रहने की उम्मीद है जो इस छोटी सर्दी के बाद राहत की बात है।