फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: गोली लगने के बाद भी पीछे नहीं हटे जवान, लड़खड़ाते हुए आतंकियों के पीछे दौड़े; सीआरपीएफ का अदम्य साहस

Wed, 11 Nov 2026 09:40 PM IST
विकास कुमार अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

इस हमले की टाइमिंग और लोकेशन कई गंभीर सवाल खड़े करती है। घटना के वक्त महज 14 किलोमीटर दूर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ‘वेशो फेस्टिवल’ के उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद थे। सुरक्षा एजेंसियों के पास आतंकी गतिविधियों का पुख्ता इनपुट पहले से था, जिसके चलते सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। 
विज्ञापन
1 of 11
जांच करता सुरक्षाकर्मी - फोटो : PTI
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों पर हुआ हमला भले ही बच गया हो, लेकिन आतंकियों की घबराहट और कायरता एक बार फिर सामने आ गई है। नौपोरा अखरन इलाके में दोनों आतंकी अपनी पहचान छिपाने के लिए पारंपरिक कश्मीरी लिबास ‘फेरन’ पहने हुए थे। आतंकियों ने अपने हथियार फेरन के अंदर ही छिपा रखे थे और इन्हें वारदात से ठीक पहले बाहर निकाला था

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
कुलगाम आतंकी हमला - फोटो : बासीत जरगर
हमलावरों का मकसद केवल हमला करना नहीं था
दोपहर करीब 2:15 बजे सुरक्षाबल नियमित नाका चेकिंग और एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर तैनात थे। सूत्रों के अनुसार हमलावरों ने सीआरपीएफ के नाके के बिल्कुल करीब पहुंचते ही फेरन के भीतर से स्वचालित हथियार निकाले और जवानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमलावरों का मकसद केवल हमला करना नहीं था, बल्कि सुरक्षाबलों को अचानक नुकसान पहुंचाकर उनके हथियार लूटना भी था।
विज्ञापन

3 of 11
कुलगाम आतंकी हमला - फोटो : बासीत जरगर
हमले की टाइमिंग और लोकेशन से उठे सवाल
इस हमले की टाइमिंग और लोकेशन कई गंभीर सवाल खड़े करती है। घटना के वक्त महज 14 किलोमीटर दूर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ‘वेशो फेस्टिवल’ के उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद थे। सुरक्षा एजेंसियों के पास आतंकी गतिविधियों का पुख्ता इनपुट पहले से था, जिसके चलते सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। आतंकियों की मंशा भीषण रक्तपात करने की थी, लेकिन नाके पर तैनात जवान गोलियां लगने के बावजूद डटे रहे और जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को उल्टे पांव भागने पर मजबूर कर दिया।

4 of 11
कुलगाम आतंकी हमला - फोटो : बासीत जरगर
क्यों बड़ा नुकसान नहीं कर सके आतंकी?
वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार यदि नाके पर तैनात सुरक्षाबल इतने मुस्तैद न होते तो आतंकी किसी बड़े लक्ष्य को निशाना बना सकते थे। खुफिया इनपुट के आधार पर पूरे दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा ग्रिड को पहले ही त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया था। कड़ी नाकाबंदी और घेराबंदी के कारण आतंकियों को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिला और हताशा में उन्होंने नाके पर ही गोलियां चला दीं।

विज्ञापन

5 of 11
बढ़ाई गई चौकसी - फोटो : अमर उजाला
22 जुलाई के बाद सुरक्षाबलों पर दूसरा बड़ा टारगेट अटैक
दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किया गया यह दूसरा बड़ा टारगेट किलिंग हमला है। इससे पहले 22 जुलाई को अनंतनाग के अत्यंत व्यस्त लाल चौक इलाके में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की गोली मारकर शहादत कर दी थी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि घाटी में सुरक्षाबलों के कड़े नियंत्रण और आतंकियों के नेटवर्क के ध्वस्त होने से आतंकी संगठन हताश हैं। वे अपनी मौजूदगी दर्ज कराने और भय का माहौल बनाने के लिए सुरक्षाबलों के छोटे नाकों और जवानों को सॉफ्ट टारगेट बनाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

6 of 11
सीआरपीएफ जवान - फोटो : अमर उजाला
लश्कर के स्थानीय आतंकी लतीफ का नाम आया सामने
पुलिस जांच में इस हमले के पीछे भी स्थानीय आतंकी मोहम्मद लतीफ भट का नाम प्रमुखता से उभर कर सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, लतीफ ने एक अन्य स्थानीय साथी के साथ मिलकर इस हमले के लिए रेकी की थी। इसके बाद बाइक का इस्तेमाल कर घटना को अंजाम दिया। लतीफ लश्कर-ए-ताइबा का आतंकी है। ऐसे में इस हमले के पीछे लश्कर का हाथ माना जा रहा है। लतीफ का नाम इससे पहले अनंतनाग में हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की हत्या और अमरनाथ यात्रा के दौरान रची आतंकी साजिशों में भी मुख्य साजिशकर्ता के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन

7 of 11
वैष्णो देवी में सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला
बड़ा सबूत : मोबाइल उगलेगा आतंकी साजिश के राज
वारदात स्थल से सुरक्षा एजेंसियों को आतंकियों का छूटा मोबाइल फोन हाथ लगा है। फोरेंसिक और साइबर विशेषज्ञों की टीम इस फोन के कॉल रिकॉर्ड्स, चैट और डंप डेटा को खंगाल रही है, जिससे आतंकियों के ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू), लोकल सपोर्ट नेटवर्क और उनके भागने के रूट के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। हमले के दौरान हड़बड़ाहट में मौके पर छूटा आतंकी का मोबाइल फोन अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ा मास्टर की साबित हो रहा है।

8 of 11
कुलगाम आतंकी हमला - फोटो : बासीत जरगर
हमले के पीछे कौन-कौन शामिल?
फोरेंसिक और साइबर विशेषज्ञों की विशेष टीम इस स्मार्टफोन के हर एक कोने को खंगालने में जुटी है। फोन के कॉल रिकॉर्ड्स, चैट हिस्ट्री और लोकेशन डंप डेटा से यह पता लगाया जा रहा है कि इस कायराना हमले के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे। सुरक्षा जानकारों का मानना है कि इस डिजिटल सुराग से स्थानीय स्तर पर मदद पहुंचाने वाले ओवरग्राउंड वर्कर्स, उनके लोकल सपोर्ट नेटवर्क और आतंकियों के भागने के सटीक रूट का पर्दाफाश जल्द हो जाएगा। यह मोबाइल अब आतंकियों के पूरे नेटवर्क की पर्दाफाश करने में मदद करेगा।

9 of 11
कुलगाम में आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
हौसले की मिसाल:  गोली लगी...लड़खड़ाए...फिर उठे और खदेड़ दिए आतंकी
युद्ध के मैदान या आतंकी मुठभेड़ में अक्सर जीत हथियारों की नहीं बल्कि जवानों के अडिग हौसलों की होती है। सीसीटीवी फुटेज ने सुरक्षाबलों की अदम्य वीरता और पेशेवर सूझबूझ की एक ऐसी दास्तान बयां की है, जो रोंगटे खड़े कर देती है।

10 of 11
कुलगाम में आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
जवानों ने दिखाई गजब की बहादुरी
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक हमला अचानक हुआ था। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही आतंकियों ने घात लगाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू की। इस दौरान वहां जरा भी अफरातफरी या भगदड़ नहीं मची। इसके विपरीत सुरक्षाकर्मियों ने सेकंडों के भीतर अपनी पोजीशन संभाल ली। फुटेज में एक जवान को गोलियां लगने के बाद भी तुरंत राइफल से मोर्चा संभालते देखा गया। गोलियां लगने और शरीर से खून बहने के बावजूद उस जवान के कदम पीछे नहीं हटे। असहनीय दर्द में भी जवान ने हिम्मत नहीं हारी और आतंकियों पर लगातार गोलियां बरसाईं। इसके बाद वह लड़खड़ाते हुए भी आतंकी के पीछे उसे पकड़ने के लिए दौड़ा।
विज्ञापन

11 of 11
कुलगाम में आतंकी हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हड़बड़ाहट में भागे आतंकी
इस अप्रत्याशित और जवाबी हमले से आतंकी पूरी तरह घबरा गए। इससे आतंकी जिस मंसूबे के साथ आए थे उसमें पूरी तरह विफल रहे और हड़बड़ाहट में जान बचाकर भाग खड़े हुए। इस अफरातफरी में हमलावर का मोबाइल फोन भी घटनास्थल पर ही गिर गया। इस अफरातफरी में एक आतंकी का मोबाइल फोन भी घटनास्थल पर ही गिर गया। अब यह मोबाइल सुरक्षा एजेंसियों के लिए जांच में एक बड़ा सुराग साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें