फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में बर्फबारी का आगाज: कहीं बर्फ की चादर तो कहीं बादलों का पहरा, तस्वीरों में देखें जन्नत का खूबसूरत नजारा

Wed, 11 Nov 2026 01:44 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, गुलमर्ग

सार

कश्मीर के गुलमर्ग, गुरेज, सोनमर्ग और द्रास समेत ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से वादियों का नजारा खूबसूरत हो गया है। मौसम विभाग ने 12-13 नवंबर को भारी हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
1 of 13
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार को हुई ताजा बर्फबारी ने कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों और पर्यटन स्थलों का नजारा बदल दिया। गुलमर्ग के कोंगडूरी से लेकर गुरेज, सोनमर्ग और द्रास तक कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
ताजा बर्फबारी के बीच गुलमर्ग पहुंचे पर्यटक भी खुशनुमा मौसम का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 13
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक आनंद लेते - फोटो : बासित जरगर
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 नवंबर से जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

4 of 13
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग ने 12 और 13 नवंबर को कुपवाड़ा, बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर, गुलमर्ग और सोनमर्ग के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। मध्य और दक्षिण कश्मीर की पीर पंजाल पर्वत शृंखला के ऊपरी इलाकों में भी हिमपात की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 13
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
मौसम के बिगड़ते मिजाज और संभावित भारी बर्फबारी को देखते हुए बांदीपोरा प्रशासन ने पर्यटकों की गुरेज यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी है।
विज्ञापन

6 of 13
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
घाटी में ठहरे पर्यटकों को जिला नियंत्रण कक्ष के साथ समन्वय बनाकर जल्द वापसी की योजना तैयार करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से ऊंचाई वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
विज्ञापन

7 of 13
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक आनंद लेते - फोटो : बासित जरगर
6 से 8 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर सहित कश्मीर के मैदानी इलाकों और जम्मू संभाग के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

8 of 13
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक आनंद लेते - फोटो : बासित जरगर
इसके चलते अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। हालांकि, 14 और 15 नवंबर से मौसम में सुधार होने की संभावना जताई गई है।

9 of 13
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक आनंद लेते - फोटो : बासित जरगर
गर्भवती महिलाओं और परीक्षार्थियों के लिए एडवाइजरी
प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाली उन गर्भवती महिलाओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचने की सलाह दी है, जिनका प्रसव अगले एक महीने के भीतर संभावित है।

10 of 13
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक आनंद लेते - फोटो : बासित जरगर
वहीं 15 नवंबर को होने वाली वित्त विभाग की लेखा सहायक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से भी समय रहते अपने परीक्षा केंद्रों के नजदीक पहुंचने की अपील की गई है।

11 of 13
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक आनंद लेते - फोटो : बासित जरगर
आपात स्थिति में सहायता के लिए बांदीपोरा जिला नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 7006526985, 7006630771 और 7006328689 जारी किए गए हैं।

12 of 13
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
गांदरबल में बर्फ हटाने की तैयारियों का जायजा
संभावित भारी बर्फबारी को देखते हुए गांदरबल प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला उपायुक्त श्रेया सिंघल ने मंगलवार को तुलबाग स्थित स्नो क्लीयरेंस कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

13 of 13
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक आनंद लेते - फोटो : बासित जरगर
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले में बर्फ हटाने के लिए 12 मशीनें उपलब्ध हैं, जिनमें से तीन मशीनें कंगन सब-कंट्रोल रूम में तैनात की गई हैं। इसके अलावा जिले में 284.18 किलोमीटर सड़क को मशीनों के माध्यम से बर्फ हटाने के लिए चिह्नित किया गया है। प्रशासन ने जरूरी मार्गों पर प्राथमिकता के आधार पर यातायात बहाल रखने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें