Central Shalteng Election Result 2024
- फोटो : बासित जरगर
तारिक हमीद कर्रा के राजनीतिक सफर की शुरुआत 2002 में पीडीपी से हुई थी, जब उन्होंने केंद्रीय शालटेंग से पहली बार चुनाव जीता था। उसके बाद, कर्रा ने विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच अपनी पहचान बनाई। अब, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में उनकी यह जीत न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पार्टी की मजबूती और एकजुटता का भी प्रतीक है।
इस जीत के बाद, कर्रा ने अपने समर्थकों से कहा, आपकी मेहनत और समर्थन ने मुझे यह जीत दिलाई है। मैं हर एक व्यक्ति का धन्यवाद करता हूं और आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।