फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Gets New Govt: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उमर अब्दुल्ला को मुख्यमंत्री पद की दिलाई शपथ, देखे तस्वीरें

Wed, 16 Oct 2024 03:26 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू कश्मीर शपथ ग्रहण समारोह 
विज्ञापन
1 of 12
जम्मू कश्मीर शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन

2 of 12
जम्मू कश्मीर शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : बासित जरगर
यह समारोह शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी)में आयोजित किया गया, जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अब्दुल्ला को पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

3 of 12
जम्मू कश्मीर शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : बासित जरगर
नेशनल कॉन्फ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष कश्मीर, नासिर असलम वानी ने बताया कि उपराज्यपाल ने सोमवार को उमर अब्दुल्ला को केंद्र शासित प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित की थी।

4 of 12
जम्मू कश्मीर शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : बासित जरगर
यह आमंत्रण केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के एक दिन बाद भेजा गया था। एलजी के प्रमुख सचिव ने अब्दुल्ला को पत्र सौंपकर शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय की जानकारी दी।
 
विज्ञापन

5 of 12
जम्मू कश्मीर शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के मनोनीत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शपथ ग्रहण के बाद कहा, मैं 6 साल का कार्यकाल पूरा करने वाला आखिरी मुख्यमंत्री था।
विज्ञापन

6 of 12
जम्मू कश्मीर शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : बासित जरगर
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का पहला मुख्यमंत्री बनूंगा। मुझे उम्मीद है कि केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा अस्थायी है। हम भारत सरकार के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर हैं।
 
विज्ञापन

7 of 12
जम्मू कश्मीर शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : बासित जरगर
अब्दुल्ला ने ये भी कहां की लोगों को यह विश्वास दिलाना होगा कि उनकी सरकार है और उनकी आवाज़ सुनी जाएगी।

8 of 12
जम्मू कश्मीर शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : बासित जरगर
पिछले 5-6 सालों में किसी ने लोगों की बात सुनने की कोशिश नहीं की। हमारा फर्ज होगा कि हम उनकी समस्याओं को सुनें और समाधान करें। हमारी कोशिश रहेगी कि हम लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरें।
 
9 of 12
जम्मू कश्मीर शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : बासित जरगर
शपथ ग्रहण समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, आए हुए थे। 

10 of 12
जम्मू कश्मीर शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : बासित जरगर
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी इस समारोह में शामिल होने के लिए श्रीनगर पहुंचे।

11 of 12
जम्मू कश्मीर शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : बासित जरगर
डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि, एनसीपी-एससीपीसांसद सुप्रिया सुले और सीपीआई  नेता डी राजा समेत कई अन्य राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

12 of 12
जम्मू कश्मीर शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : बासित जरगर
नवगठित मंत्रिमंडल में शामिल
1. उमर अब्दुल्ला (मुख्यमंत्री)
2. सुरिंदर कुमार चौधरी (डिप्टी मुख्यमंत्री)
3. सकीना इटू (मंत्री)
4. जावेद अहमद राणा (मंत्री)
5. सतीश शर्मा (मंत्री)
6. जावेद अहमद डार (मंत्री)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें