फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Meet in Srinagar: राम चरण बोले- कश्मीर की यात्रा अद्भुत अहसास, भारत में शूटिंग के लिए सबसे अच्छी जगह

Tue, 23 May 2023 12:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

तेलगु स्टार राम चरण ने कहा कि कश्मीर भारत में फिल्मों की शूटिंग के लिए सबसे सबसे अच्छी जगह है और घाटी की यात्रा करना अद्भुत अहसास है।
विज्ञापन
1 of 5
ram charan in g20 Meet - फोटो : संवाद
कश्मीर भारत में फिल्मों की शूटिंग के लिए सबसे सबसे अच्छी जगह है और घाटी की यात्रा करना अद्भुत अहसास है। यह बातें आरआरआर स्टार राम चरण ने सोमवार को शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आर्थिक और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए फिल्म पर्यटन कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

2 of 5
G20 Meet in Srinagar - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने कहा कि मैं दूसरी पीढ़ी का अभिनेता हूं। मेरे पिता ने कश्मीर में बड़े पैमाने पर शूटिंग की है। राम चरण ने कहा कि उन्होंने 1986 में पहली बार कश्मीर का दौरा किया और 2016 में घाटी में एक फिल्म के लिए आखिरी शूटिंग की। मैंने 2016 में इस सभागार (एसकेआईसीसी) में शूटिंग की है। इसलिए, कश्मीर का दौरा करना मेरे लिए एक उपलब्धि की तरह है।
विज्ञापन

3 of 5
Ram Charan in G20 Meet Srinagar - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगु स्टार ने कहा कि फिल्म उद्योग के अस्तित्व के 95 साल हो गए हैं, लेकिन उन्हें कश्मीर का पता लगाने में और 95 साल लगेंगे। वह अपनी अगली दो फिल्मों को मुख्य रूप से भारत में फिल्माएंगे। कहा कि भारत को और एक्सप्लोर करना चाहता हूं।

4 of 5
श्रीनगर में जी20 के मंच पर अभिनेता राजकुमार - फोटो : बासित
वहीं जी-20 संस्कृति कार्य समूह की तीसरी बैठक के मंच पर सोमवार को ऑस्कर विजेता गाने ‘नाटू-नाटू’ की धूम भी देखने को मिली। दक्षिण सिनेमा के अभिनेता रामचरण के साथ भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक और दक्षिण कोरिया टीम की एक महिला अधिकारी इस गाने पर जमकर थिरके। रामचरण ने मंच से फिल्म पर्यटन नीति की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर में जी20 के मंच पर अतिथि - फोटो : बासित
दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार ने ‘आर्थिक विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए फिल्म पर्यटन’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। फिल्म समीक्षक मयंक शेखर ने रामचरण से फिल्म पर्यटन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि फिल्म पर्यटन नीति एक बेहतरीन योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें