फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Meet in Kashmir: नाचे मेजबान, खिलखिलाए मेहमान.. शिकारे में की सैर, देखें सम्मेलन की मनमोहक तस्वीरें

Tue, 23 May 2023 01:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में जी20 की तीसरी वर्किंग ग्रुप की मीटिंग में 17 देशों के प्रतिनिधियों के समूहों ने भाग लिया। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कार्यक्रम का आगाज किया।
विज्ञापन
1 of 8
G20 Meet in Srinagar - फोटो : एजेंसी/ अमर उजाला
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में जी20 की तीसरी वर्किंग ग्रुप की मीटिंग में 17 देशों के प्रतिनिधियों के समूहों ने भाग लिया। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कार्यक्रम का आगाज किया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने कश्मीरियत की झलक दिखाई। प्रतिनिधियों ने शिकारे का भी आनंद लिया। केंद्रीय मंत्री किशन सिंह रेड्डी रणभेरी बजाते नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 8
G20 Meet in Kashmir - फोटो : संवाद
इस दौरान कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग को लेकर बात चली। न केवल बॉलीवुड बल्कि देश के तमिल, तेलगु सिनेमा सहित दुनिया भर से पहुंचे फिल्मी जगत के लोगों ने संभावनाएं तलाशीं। वहीं, कश्मीर के विकास और पर्यटन के साथ ही रोजगार के अवसरों पर उम्मीद बंधी। जी20 प्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों के साथ नृत्य भी किया। इससे माहौल खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

3 of 8
G20 Meet in Srinagar - फोटो : संवाद
जी20 सदस्यों की तीसरी पर्यटन कार्य समूह की बैठक में स्पेन, सिंगापुर और मॉरीशस सहित सात देश श्रीनगर में फिल्म पर्यटन पर चर्चा की। स्पेन, सिंगापुर, मॉरीशस, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और भारत उन सात देशों में शामिल हैं, जिन्होंने फिल्म पर्यटन के वैश्विक परिप्रेक्ष्य के साथ-साथ इसके आर्थिक लाभ और जम्मू-कश्मीर में प्रभाव पर चर्चा शामिल है। आर्थिक विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए फिल्म पर्यटन'' पर साइड इवेंट 22-24 मई के बीच श्रीनगर में आयोजित होने वाली मेगा थर्ड टूरिज्म वर्किंग ग्रुप मीटिंग का हिस्सा है।

4 of 8
शिकारा की सैर करते हुए - फोटो : बासित जरगर
फिल्म पर्यटन के लिए राष्ट्रीय रणनीति के मसौदे का अनावरण प्रमुख एजेंडा है और वक्ता जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने वाली फिल्मों के माध्यम से पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने पर अपनी बात रखीं। तीसरी जी 20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप मीटिंग में सभी आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी गुजरात के कच्छ के रण और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित पिछली दो बैठकों की तुलना में अधिक है। 
विज्ञापन

5 of 8
डल झील में जगमगाते शिकारों में सैर करते प्रतिनिधि - फोटो : संवाद
बैठक में पांच प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों हरित पर्यटन, डिजिटलीकरण, कौशल, एमएसएमई और गंतव्य प्रबंधन पर चर्चा की गई। इसका उद्देश्य आर्थिक विकास को मजबूत करना, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और क्षेत्र के सतत विकास को बढ़ावा देना है। 
विज्ञापन

6 of 8
क्राफ्ट बाजार में पहुंचे प्रतिनिधि - फोटो : संवाद
पर्यटन मंत्री अरविंद सिंह ने रविवार को कहा था कि यह जी 20 प्रयास के हिस्से के रूप में श्रीनगर में होने वाली एकमात्र कार्यकारी समूह की बैठक है, जिसमें सभी सदस्य देशों, सभी आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिली है। इसमें पहले दो पर्यटन कार्य समूह की बैठकों की तुलना में उच्चतम भागीदारी है। कहा कि जी20 के सदस्य देश, आमंत्रित देश और अंतरराष्ट्रीय संगठन इन दो मसौदा दस्तावेजों पर मूल्यवान इनपुट और प्रतिक्रिया देंगे। 
विज्ञापन

7 of 8
प्रस्तुति देते स्थानीय कलाकार - फोटो : संवाद
इन मसौदों पर जी20 सदस्य देशों के साथ बातचीत के बाद अंतिम संस्करण चौथे पर्यटन कार्य समूह की बैठक में रखा जाएगा। यह 2030 के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए प्रमुख बिल्डिंग ब्लॉक हैं। जम्मू-कश्मीर में फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए आर्थिक विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए फिल्म पर्यटन पर दो दिन साइड इवेंट आयोजित किया जाएगा। यह भी कहा कि पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने में फिल्मों की भूमिका का उपयोग करने के लिए एक रोडमैप के लिए फिल्म पर्यटन पर राष्ट्रीय रणनीति के मसौदे का अनावरण भी शामिल है।
विज्ञापन

8 of 8
प्रस्तुति देते स्थानीय कलाकार - फोटो : संवाद
जी20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने कई सार्वजनिक गतिविधियों के माध्यम से जी20 के लक्ष्यों और उद्देश्यों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रयासों की सराहना की। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण मेहता ने कहा कि 2022 में सबसे अधिक संख्या में पर्यटकों (18.8 मिलियन) के आगमन के साथ जम्मू-कश्मीर में बदलाव जमीन पर स्पष्ट है। जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की आमद को देखते हुए 300 नए पर्यटन स्थल खुलेंगे और वहां पर्यटकों को पर्याप्त सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि अधिक संख्या में विदेशी पर्यटकों का आना एक स्वस्थ संकेत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें