Drone Attack: सीमा पार से खतरा सड़कों पर सन्नाटा, तस्वीरों में देखें श्रीनगर की सुबह; पाक की नापाक कोशिश नाकाम
Sat, 10 May 2025 04:27 PM IST
सार
भारत-पाक तनाव के बीच श्रीनगर में शनिवार सुबह कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं, इससे पहले सेना ने देर रात पाक ड्रोन हमलों को नाकाम किया। शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है, सुरक्षाबल स्निफर डॉग्स और दूरबीन से निगरानी कर रहे हैं।
लाल चौक
- फोटो : बसित जरगर
शनिवार सुबह श्रीनगर में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं।
सुरक्षाबल
- फोटो : बसित जरगर
शुक्रवार देर रात भारतीय सैन्य बलों ने श्रीनगर समेत कई इलाकों में पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमलों को नाकाम किया।
सुरक्षाबल
- फोटो : बसित जरगर
सुबह श्रीनगर के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र लाल चौक पूरी तरह वीरान नज़र आया। तनावपूर्ण माहौल के बीच आमजन घरों में ही रहने को मजबूर हुए।
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : बसित जरगर
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। जगह-जगह पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और गश्त तेज कर दी गई है।
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : बसित जरगर
सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
सुरक्षाबल
- फोटो : बसित जरगर
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्निफर डॉग्स की मदद ली जा रही है, जबकि ऊंची इमारतों पर तैनात जवान दूरबीन से हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
लाल चौक
- फोटो : बसित जरगर
शुक्रवार रात पाकिस्तान की ओर से की गई ड्रोन गतिविधियों को भारतीय सैन्य बलों ने मुस्तैदी से नाकाम किया था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
सुरक्षाबल
- फोटो : बसित जरगर
शुक्रवार रात पाकिस्तान की ओर से की गई ड्रोन गतिविधियों को भारतीय सैन्य बलों ने मुस्तैदी से नाकाम किया था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
सुरक्षाबल
- फोटो : बसित जरगर
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और सुरक्षाबलों के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की है।