फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ की बहार: सफेद चादर में ढकी श्रीनगर की खूबसूरती, पहाड़ों की बर्फबारी ने खींचा हर किसी का ध्यान, तस्वीरें

Sun, 25 Jan 2026 06:40 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में ताजा बर्फबारी ने घाटियों को सफेद चादर में ढक दिया, जिससे बच्चों और पर्यटकों में खुशी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
1 of 9
श्रीनगर में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में ताजा बर्फबारी ने पूरी घाटी को सफेद चादर में ढक दिया। बच्चों और ग्रामीणों ने बर्फ में खेल का आनंद लिया और ठंडे मौसम का जश्न मनाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
श्रीनगर में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
हालांकि, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन बर्फबारी और फिसलन के कारण बंद है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

3 of 9
श्रीनगर में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
पहाड़ी क्षेत्रों में यातायात और जीवन प्रभावित
पटनीटॉप, नथाटॉप, सनासर, बाटोटे, बनिहाल, गुल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार दूसरी रात हुई बर्फबारी ने सामान्य जीवन बाधित कर दिया है। एनएच44 और एनएच244  मार्गों के बंद होने और बाजारों में ग्राहकों की कमी के कारण कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद रख रहे हैं।

4 of 9
श्रीनगर में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
भारी बर्फबारी से बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। प्रशासन और संबंधित विभागों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण राहत कार्य धीमे चल रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 9
श्रीनगर में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
पर्यटन पर असर और खुशी
हालांकि बर्फबारी ने कुछ कठिनाइयां पैदा की हैं लेकिन स्थानीय पर्यटन के लिए वरदान साबित हो रही है। दूर-दूर से आए पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। हॉटेल मालिक, टैक्सी ड्राइवर और स्थानीय दुकानदार इस मौसम से खुश हैं।
विज्ञापन

6 of 9
श्रीनगर में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में हालात
सिंधु घाटी में भी हुई बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद है। हजारों वाहन मार्ग पर फंसे हुए हैं। श्रीनगर में भी हल्की बर्फबारी हुई। श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन सामान्य रूप से चल रहा है।
विज्ञापन

7 of 9
श्रीनगर में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
तापमान और मौसम का हाल
सिंधु घाटी में रात का तापमान कई जगहों पर जमाव बिंदु से नीचे रहा। गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में माइनस 6.2 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 5 डिग्री और कुपवाड़ा में माइनस 3.5 डिग्री रहा।

8 of 9
श्रीनगर में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करेगा जिससे कई जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद फरवरी 3 तक मौसम शुष्क और आंशिक रूप से बादलों वाला रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

9 of 9
श्रीनगर में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
चिले कलां
कश्मीर घाटी में चिले कलां चल रहा है जो 40 दिनों की बेहद ठंडी अवधि है। इस दौरान रात का तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिरता है और बर्फबारी की संभावना अधिक रहती है। यह अवधि 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी को समाप्त हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें