फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकत वतन की हमसे है: बीएसएफ को मिले 167 नए जांबाज, श्रीनगर में पासिंग आउट परेड संपन्न, देखें तस्वीरें

Sun, 12 Oct 2025 11:23 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर स्थित बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर हुमहामा में आयोजित पासिंग आउट परेड में 167 रंगरूटों ने सफल प्रशिक्षण के बाद बल में शामिल होकर राष्ट्र सेवा की शपथ ली। मुख्य अतिथि आईजी सोलोमन यश कुमार मिंज ने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों के आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रशिक्षण की सराहना की।
विज्ञापन
1 of 14
बीएसएफ पासिंग आउट परेड - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुमहामा स्थित बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर में शनिवार को रंगरूटों की पासिंग आउट परेड और सत्यापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें 167 रंगरूट बीएसएफ में शामिल होने के लिए पास आउट हुए।
विज्ञापन

2 of 14
बीएसएफ पासिंग आउट परेड - फोटो : बासित जरगर
इस अवसर पर आईजी एसटीसी कश्मीर (बीएसएफ) सोलोमन यश कुमार मिंज मुख्य अतिथि थे। मुख्य अतिथि का स्वागत एसटीसी बीएसएफ कश्मीर के कमांडेंट योगिंदर अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

3 of 14
बीएसएफ पासिंग आउट परेड - फोटो : बासित जरगर
मुख्य अतिथि ने बीएसएफ रिक्रूट कांस्टेबलों की भव्य सत्यापन परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रक्षा की पहली पंक्ति होने के नाते बीएसएफ अपनी स्थापना के बाद से न केवल हमारी सीमाओं की प्रभावी ढंग से रक्षा कर रही है बल्कि इसने अद्वितीय वीरता और दृढ़ संकल्प के साथ विदेशी प्रायोजित आतंकवाद और आंतरिक उग्रवाद से लड़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

4 of 14
एक जवान को बैज लगाते बीएसएफ के अधिकारी। - फोटो : बासित जरगर
इस तथ्य को रेखांकित करते हुए कि हमारी सीमाओं पर उत्पन्न होने वाले आतंकवाद और नार्को टेरर के खतरों को खत्म करने के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच घनिष्ठ सहयोग और समन्वय आवश्यक है।
विज्ञापन

5 of 14
बीएसएफ पासिंग आउट परेड - फोटो : बासित जरगर
मुख्य अतिथि ने जोर देकर कहा कि एक कुशल तंत्र और प्रतिक्रिया प्रणाली के साथ बीएसएफ विशाल चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

6 of 14
श्रीनगर में बीएसएफ हुमहामा सेंटर में पासिंग आउट परेड के बाद भर्ती होने का जश्न मनाते जवान। - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने आत्मविश्वास के उत्कृष्ट प्रदर्शन और सही समन्वय की तहे दिल से सराहना की जो परेड के दौरान उच्च बिंदू था।
विज्ञापन

7 of 14
श्रीनगर में बीएसएफ हुमहामा सेंटर में पासिंग आउट परेड के बाद भर्ती होने का जश्न मनाते जवान। - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बीएसएफ को एक वाहक विकल्प के रूप में चुनने के लिए रिक्रूटों की सराहना की और उन्हें साहस और उत्साह के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

8 of 14
श्रीनगर में बीएसएफ हुमहामा सेंटर में पासिंग आउट परेड के बाद भर्ती होने का जश्न मनाते जवान। - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने एसटीसी कश्मीर और उसके अनुदेशात्मक कर्मचारियों को नए युवाओं को सुप्रशिक्षित सीमा प्रहरी बनाने, उनमें आत्मविश्वास भरने और उन्हें अनुशासित जवान बनाने के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए अथक प्रयासों के लिए बधाई दी।

9 of 14
श्रीनगर में बीएसएफ हुमहामा सेंटर में पासिंग आउट परेड के बाद भर्ती होने का जश्न मनाते जवान। - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बीएसएफ को कॅरिअर विकल्प के रूप में चुनने के लिए रंगरूटों की सराहना की और उन्हें साहस और उत्साह के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रंगरूटों को उनके जीवन और सेवा में उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

10 of 14
श्रीनगर में बीएसएफ हुमहामा सेंटर में पासिंग आउट परेड के बाद भर्ती होने का जश्न मनाते जवान। - फोटो : बासित जरगर
मुख्य अतिथि ने विभिन्न इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण गतिविधियों में असाधारण प्रदर्शन करने वाले रंगरूटों को पदक से सम्मानित किया। परेड कमांडर रंगरूट कांस्टेबल अमित चंदेल थे।

11 of 14
श्रीनगर में बीएसएफ हुमहामा सेंटर में पासिंग आउट परेड के बाद भर्ती होने का जश्न मनाते जवान। - फोटो : बासित जरगर
बैच के पांच प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ चुना गया और उन्हें ट्रॉफी प्रदान की गईं।

12 of 14
बीएसएफ पासिंग आउट परेड - फोटो : बासित जरगर
इनमें बेस्ट इन ड्रिल परेड कमांडर कांस्टेबल अमित चंदेल, आल राउंड बेस्ट कांस्टेबल रवि कुमार, सेकंड आल राउंड बेस्ट कांस्टेबल हरिकेश चौहान, बेस्ट इन एफपीईटी कांस्टेबल पारगी कौशिक कुमार और बेस्ट इन फायरिंग कांस्टेबल राहुल शर्मा को घोषित किया गया।

13 of 14
बीएसएफ पासिंग आउट परेड - फोटो : बासित जरगर
देश की रक्षा करने के लिए जान देने और जान लेने से पीछे नहीं हटेंगे : जवान
जम्मू के कांस्टेबल सुशील कुमार ने कहा कि आज के दिन पर हमें गर्व हो रहा है क्योंकि आज के दिन हम देश की सेवा में अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं। आज हम 44 हफ्तों की कठिन प्रशिक्षण के बाद यहां तक पहुंचे
विज्ञापन

14 of 14
बीएसएफ पासिंग आउट परेड - फोटो : बासित जरगर
आज हमने शपथ ली है कि देश की रक्षा के लिए चाहे हमें किसी की जान लेनी पड़े या देनी पड़े हम पीछे नहीं हटेंगे। हुगली पश्चिम बंगाल से विकास राव ने कहा कि आज का यह दिन हमारी जिंदगी का एक अहम पल है। हम काफी उत्साहित हैं। हमें काफी गर्व हैं। युवाओं को अपने संदेश में उन्होंने कहा कि आप भी बल में शामिल हों और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें