अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल बेस कैंप पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को माला पहनाकर व जलपान कराकर यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
श्री अमरनाथ यात्रा 2025 का पहला जत्था बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बालटाल बेस कैंप पहुंच गया। बम-बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयकारों के बीच श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर अपने सफर के लिए एक और कदम आगे बढ़ा चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 10
अमरनाथ यात्रा 2025
- फोटो : PTI
श्रद्धालुओं के बालटाल पहुंचने पर प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों की ओर से यात्रियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
3 of 10
अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बालटाल आधार शिविर पहुंचा
- फोटो : बसित जरगर
जिला उपायुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के प्रतिनिधियों ने यात्रियों का मालाएं पहनाकर कर अभिनंदन किया।
4 of 10
अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बालटाल आधार शिविर पहुंचा
- फोटो : बसित जरगर
इस पहले जत्थे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें पुरुष, महिलाएं, बच्चे और साधु-संतों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
5 of 10
अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बालटाल आधार शिविर पहुंचा
- फोटो : बसित जरगर
प्रशासन द्वारा उनके ठहरने, खाने-पीने, चिकित्सा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 10
अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बालटाल आधार शिविर पहुंचा
- फोटो : बसित जरगर
बालटाल में बनाए गए अस्थायी शिविरों में ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है, साथ ही चिकित्सा केंद्रों को भी पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
7 of 10
अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बालटाल आधार शिविर पहुंचा
- फोटो : बसित जरगर
यात्रियों ने प्रशासन की तैयारियों की सराहना की और बताया कि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। वहीं, सुरक्षा बलों की ओर से यात्रियों को हर मोड़ पर सहायता दी जा रही है ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
8 of 10
अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बालटाल आधार शिविर पहुंचा
- फोटो : बसित जरगर
उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा हर साल हजारों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह यात्रा आस्था, साहस और प्रकृति की कठिनाइयों से जूझने के प्रतीक के रूप में मानी जाती है।
9 of 10
अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बालटाल आधार शिविर पहुंचा
- फोटो : बसित जरगर
बालटाल मार्ग छोटा है लेकिन अधिक चुनौतीपूर्ण होता है, इसलिए प्रशासन विशेष निगरानी रख रहा है।
अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बालटाल आधार शिविर पहुंचा
- फोटो : बसित जरगर
अधिकारियों के अनुसार, यात्रा के आगामी चरणों में और भी जत्थे बालटाल और पहलगाम रूट से रवाना होंगे। यात्रा 3 जुलाई से औपचारिक रूप से शुरू होकर 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।