फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जंग की आहट ने तोड़ी नींदें, गोलाबारी की तड़तड़ाहट से बिखरे सपने, खाली कराए जा रहे उड़ी के गांव

Fri, 09 May 2025 03:35 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में भारत-पाकिस्तान के बीच हुई भारी गोलीबारी के चलते सीमावर्ती गांवों में दहशत फैल गई है। कई परिवार सुरक्षा के मद्देनजर अपने घर छोड़करसुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 15
उड़ी में लोग छोड़ रहे हैं घर - फोटो : बसित जरगर
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) पर भारी गोलीबारी हुई। इसके चलते सीमा से सटे गांवों में दहशत का माहौल है और लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की और जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 15
उड़ी में लोग छोड़ रहे हैं घर - फोटो : बसित जरगर
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के सीमावर्ती इलाकों में मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलाबारी शुरू की, जिसका भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया। इस गोलीबारी के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

3 of 15
उड़ी में लोग छोड़ रहे हैं घर - फोटो : बसित जरगर
घटना के बाद दर्जनों परिवारों को अस्थायी राहत शिविरों में भेजा गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को जरूरी सुविधाएं जैसे भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही हैं।

4 of 15
उड़ी में लोग छोड़ रहे हैं घर - फोटो : बसित जरगर
नियंत्रण रेखा (एलओसी) के आतंकी शिविरों पर हमले से बौखलाई पाकिस्तानी सेना लगातार नागरिक इलाकों को निशाना बना रही है। मंगलवार देर रात हमले के बाद बुधवार रात और बृहस्पतिवार अलसुबह भी पीओके से तंगधार और उड़ी सेक्टर में गोलीबारी की गई।
विज्ञापन

5 of 15
उड़ी में लोग छोड़ रहे हैं घर - फोटो : बसित जरगर
पाकिस्तानी सेना के  हमले में उड़ी सेक्टर के सीमा से लगे गांवों में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं वाहनाें को भी नुकसान पहुंचा है। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। तंगधार में गोलीबारी से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि बुधवार को ही अधिकतर लोग सीमावर्ती क्षेत्रों से पलायन कर गए थे।
विज्ञापन

6 of 15
उड़ी में लोग छोड़ रहे हैं घर - फोटो : बसित जरगर
मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी में सबसे ज्यादा नुकसान कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में हुआ था। करीब 100 मकान, दुकानें और अन्य निर्माण क्षतिग्रस्त हुए थे। करीब 40 वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था। 
विज्ञापन

7 of 15
उड़ी में लोग छोड़ रहे हैं घर - फोटो : बसित जरगर
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने जिन नागरिक इलाकों को निशान बनाया, उनमें तंगधार सेक्टर की घनी आबादी वाले इलाके शमसपोरा, बागबेला, त्रिबुनि, दिलदार, भटपोरा, नवगाबरा और आसपास के गांव शामिल हैं। त्रिबुनिमें सीधे हमलों से आग लगने के बाद कई घर पूरी तरह जल गए।10 घर पूरी तरह से जल गए

8 of 15
उड़ी में लोग छोड़ रहे हैं घर - फोटो : बसित जरगर
वीरवार को क्षतिग्रस्त घर को देखने आए परमेंदर सिंह से बताया कि हमारे मोहल्ले में 10 घर पूरी तरह जल गए हैं। रात में करीब एक बजे गोलाबारी हुई और सुबह करीब 5:30 बजे तक जारी रही। वहीं उड़ी में भी बुधवार देर रात गोलाबारी हुई। 

9 of 15
उड़ी में लोग छोड़ रहे हैं घर - फोटो : बसित जरगर
 गोलाबारी में काई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ मकानों में आग भी लग गई। सेना और स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को ही क्षेत्र से काफी लोगों को हटा दिया था। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय निवासी तारिक अहमद ने बताया कि वह बंकर में थे। हमले में उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि गोलाबारी के धमाकों से हमारा घर हिल रहा था। हम मुश्किल से बचे।

11 of 15
उड़ी में लोग छोड़ रहे हैं घर - फोटो : बसित जरगर
तहसीलदार करनाह मोहम्मद अमीन भट का कहना है कि हम नुकसान का आकलन कर रहे हैं। अस्थायी आश्रय स्थल बनाए गए हैं, जहां लोगों को भेजा गया है। बाकी को भी भेजा जा रहा है।

12 of 15
उड़ी में लोग छोड़ रहे हैं घर - फोटो : बसित जरगर
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उडी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की। इस गोलाबारी में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे हैं। तीन रिहायशी मकानों को भी नुकसान पहुंचा है, जिसमें से दो पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।

13 of 15
उड़ी में लोग छोड़ रहे हैं घर - फोटो : बसित जरगर
अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सलामाबाद, बालाकोट, सुल्तान ढकी, चुरुंडा, हथलंगा, तिलवारी, नामब्ला और गरकोट को निशान बनाया। घायलों की पहचान जीनत बेग, बिस्मा, सादिया, अयान यूनुस (8 वर्षीय), बदर दीन, रेहान नाइक (8 वर्षीय), मेहरूबा (4 वर्षीय), कुतिब दीन, परवेज़ और अब्दुल हमीद के रूप में हुई है।

14 of 15
उड़ी में लोग छोड़ रहे हैं घर - फोटो : बसित जरगर
 स्थानीय निसार अहमद ने बताया कि गोलाबारी बहुत तेज थी जिससे कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि नष्ट हुए घरों में सलामाबाद में तालिब हुसैन और डॉ. बशीर अहमद चाकू के घर शामिल हैं।
विज्ञापन

15 of 15
उड़ी में लोग छोड़ रहे हैं घर - फोटो : बसित जरगर
 रात भर हम सो नहीं पाए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा। हमने पिछले कई वर्षों से शांति देखी थी और आज रात में अचानक से गोलाबारी से बहुत तनाव फैल गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें