फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल की परंपरा, नहीं डिगा हौसला: लाल चौक ने लिखी भाईचारे की नई कहानी, जन्माष्टमी पर बदली कश्मीर की तस्वीर

Sat, 05 Sep 2026 11:44 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीनगर के हब्बा कदल से लाल चौक तक भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें कश्मीरी पंडितों के साथ मुस्लिम समुदाय ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। धमकियों को दरकिनार कर निकली यात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत हुआ।
विज्ञापन
1 of 11
श्रीनगर के लाल चौक पर शोभायात्रा में झूमते कश्मीरी पंडित। - फोटो : बासित जरगर
ऐतिहासिक घंटाघर के आसपास ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारे गूंज रहे थे, ढोल-नगाड़े बज रहे थे और कश्मीरी पंडित उल्लास में झूम-गा रहे थे।
विज्ञापन

2 of 11

3 of 11
श्रीनगर के लाल चौक पर शोभायात्रा में झूमते कश्मीरी पंडित। - फोटो : बासित जरगर
डाउनटाउन के हब्बा कदल स्थित कत्लेश्वर मंदिर से निकली जन्माष्टमी की शोभायात्रा धमकियों और सुरक्षा के कड़े पहरे को पीछे छोड़ते हुए लाल चौक तक पहुंची। रास्ते में मुस्लिम समुदाय ने यात्रा का स्वागत किया।

4 of 11
श्रीनगर के लाल चौक पर शोभायात्रा में झूमते कश्मीरी पंडित। - फोटो : बासित जरगर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को डाउन टाउन की ऐतिहासिक गलियां भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं। इस्कॉन और स्थानीय कश्मीरी पंडित समुदाय के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वरिष्ठ नागरिक संदीप मावा ने कहा कि दशकों के अंधकार के बाद आज कश्मीर में शांति का नया सवेरा हुआ है। हब्बा कदल से लाल चौक तक मुस्लिम भाइयों-बहनों ने जिस तरह यात्रा पर फूल बरसाए, वह बताता है कि आम कश्मीरी अमन और मजहबी रवादारी (सद्भाव) चाहता है।
विज्ञापन

5 of 11
श्रीनगर के लाल चौक पर शोभायात्रा में झूमते कश्मीरी पंडित। - फोटो : बासित जरगर
देख लो...आज लाल चौक में हम साथ खड़े युवा प्रतिभागी संदीप ने कहा कि 19 वर्षों से डाउनटाउन से निकल रही यह यात्रा निडरता का प्रतीक है। मैं आपको सच्चाई बताऊं...हमें तो डर नहीं है। न उन धमकी भरे पत्रों से हमें कोई असर पड़ेगा। जिन्होंने ये लेटर निकाले थे, उनके लिए यह तमाचा है। आज हम लाल चौक में खड़े हैं। जितने कश्मीरी पंडित हैं, उससे ज्यादा कश्मीरी मुसलमान हमारे साथ हैं।
विज्ञापन

6 of 11
श्रीनगर के लाल चौक पर शोभायात्रा में झूमते कश्मीरी पंडित। - फोटो : बासित जरगर
पुख्ता सुरक्षा
लाल चौक पर कश्मीरी पंडितों और मुस्लिमों का साथ खड़ा होना उस कश्मीर की तस्वीर बन गया, जिसकी पहचान कभी उसकी साझा तहजीब और भाईचारे से हुआ करती थी। संवेदनशील इलाकों से गुजर रही यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।
विज्ञापन

7 of 11
श्रीनगर के लाल चौक पर शोभायात्रा में झूमते कश्मीरी पंडित। - फोटो : बासित जरगर
सुरक्षाबलों का कड़ा पहरा रहा, पर श्रद्धालुओं के कदमों में कोई झिझक नहीं दिखी। हाल में कश्मीरी पंडितों को जारी धमकी पत्रों के बावजूद बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। लाल चौक पहुंचकर सभी ने साफ किया कि धमकियां उन्हें अपने त्योहार व आस्था से पीछे नहीं हटा सकतीं।

8 of 11
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को श्रीनगर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रीकृष्ण और राधा की - फोटो : बासित जरगर
ईश्वर की कृपा में कोई भेदभाव नहीं
इस्कॉन से जुड़े माखनलाल दास ने कहा कि 2008 से यह यात्रा निकाली जा रही है। भगवान की कृपा किसी भेदभाव के बिना सब पर बरसती है। उन्होंने धमकी देने वालों से ईश्वर की शरण में जाने की अपील करते हुए कहा कि दुनिया में एक पत्ता भी भगवान की मर्जी के बिना नहीं हिलता।

9 of 11
जन्माष्टमी पर को श्रीनगर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रीकृष्ण और राधा - फोटो : बासित जरगर
सामाजिक कार्यकर्ता संजय सराफ ने कहा कि यह 1989 का दौर नहीं, बल्कि 2026 का मजबूत भारत है। आज का युवा आतंकवाद और नफरत के एजेंडे को खारिज कर चुका है। उन्होंने कहा कि कश्मीर पीर-फकीरों और संतों की भूमि है। हर फूल से सजे इस बाग की सुंदरता को कोई नष्ट नहीं कर सकता।

10 of 11
श्रीनगर के लाल चौक पर शोभायात्रा में झूमते कश्मीरी पंडित। - फोटो : बासित जरगर
नमाज के सम्मान में रुकी शोभायात्रा
शोभायात्रा के दौरान धार्मिक सौहार्द की एक और तस्वीर समंदर बाग में देखने को मिली। यात्रा यहां पहुंची, उस समय स्थानीय मस्जिद में जुमे की नमाज का समय हो रहा था। नमाज में खलल न पड़े, इसलिए आयोजकों ने शोभायात्रा को राम मंदिर के पास 15 मिनट रोक दिया। 
विज्ञापन

11 of 11
शोभायात्रा में शामिल श्रीकृष्ण और राधा की झांकी व उत्साह में नृत्य करतीं महिला श्रद्धालु - फोटो : बासित जरगर
श्रद्धालु इस दौरान शांत भाव से भजन गाते रहे। मस्जिद में नमाज पूरी होने पर यात्रा आगे लाल चौक की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें