फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: दीक्षांत समारोह में लड़कियां रहीं अव्वल, पीएम ने की तारीफ

Tue, 19 Apr 2016 04:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 13
narendra modi - फोटो : Amar Ujala
माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोध‌ित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा क‌ि अगर इसी तरह लड़कियां ज्यादा मेडल पाती रहीं तो हो सकता है क‌ि आने वाले द‌िनों में पुरुष आरक्षण के ल‌िए आंदोलन कर सकते हैं। वे भी कोई मांग लेकर न‌िकल पड़े क‌ि पुरुषों के मेडल र‌िजर्व होने चाह‌िए।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में मेडल सेर‌िमनी में लड़क‌ियों ने लड़कों से बाजी मार ली

2 of 13
नरेंद्र मोदी - फोटो : PIB
मोदी ने र‌ियो ओलंप‌िक में क्वालीफाई करने वाली एथलीट दीपा का ज‌िक्र करते हुए कहा क‌ि यहीं चीजें हमें ताकत देती हैं। वह संसाधनों से नहीं संकल्प से र‌ियो पहुंची है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में मेडल सेर‌िमनी में लड़क‌ियों ने लड़कों से बाजी मार ली

3 of 13
- फोटो : PIB
कटरा में स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स का उद्धाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवन में खेल है तो अस्पताल से दूरी रखना संभव है। पीएम ने कहा कि यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स न केवल खेलों को बढ़ावा देगा, बल्कि यह खेल भावना को भी आगे बढ़ाएगा। 

4 of 13
नरेंद्र मोदी - फोटो : PIB
योग दिवस का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा 'भारत ने दुनिया में योग पहुंचाया, अब तो संयुक्त राष्ट्र भी 21 जून को योगा दिवस मनाता है।' 
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : PIB
पीएम ने कहा कि अतंर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में गंदगी के कारण गरीब परिवार का औसतन 7000 रुपए दवाई के पीछे खर्च हो जाता है, स्वच्छ रहने से बीमारियों से बचा जा सकता है। 
 
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : PIB
अस्पताल में हृदयरोग विज्ञान, कॉर्डियो-थोरासिस सर्जरी, तंत्रिका विज्ञान, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी इत्यादि समेत 20 से अधिक विभागों में चिकित्सा एवं सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। इस अस्पताल लीनियर एक्सीलेटर, बैकी थेरेपी, गामा कैमरा, एमआरआई और अन्य नए उपकरणों समेत अत्याधुनिक कम्प्यूटरीकृत नैदानिक एवं उपचार उपकरणों से युक्त है। अस्पताल में उच्च सुविधाओं से युक्त दो क्रिटिकल केयर एंबुलेंस हैं। इसमें अत्याधुनिक डायलसिस इकाई भी है।
विज्ञापन

7 of 13
convocation - फोटो : Amar Ujala
पीएम मोदी ने कहा क‌ि बेटी पढ़ती है को मां का सबसे ज्यादा योगदान होता है। जो कष्ट उठाकर उसे पढ़ने के ल‌िए भेजती है।
 

8 of 13
convocation - फोटो : Amar Ujala
-माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय अकेला व‌िव‌ि है जो ह‌िंदुस्तान के हर कोने के गरीब लोगों के पैसे के चढ़ावे से चलती है।

9 of 13
convocation - फोटो : Amar Ujala
हम गरीब देश के लोग हैं हमारे सपने उंचे नहीं होते हैं। हमें गरीबी से रास्ता न‌िकालना आता है। हमने हालीवुड फ‌िल्मों से कम बजट पर मार्स अपना उपग्रह भेजा है।  
 

10 of 13
convocation - फोटो : Amar Ujala
मोदी ने यह भी क‍हा कि अगर आप टीचर बन जाएंगे और कोई स्टूडेंट ऐसा सवाल पूछ लेगा और आपके बाल नोच लेगा तो आपको ये क्लासरूम याद आएगा। उन्होंने छात्रों से कहा कि असफलता को बोझ न बनने दें। 

11 of 13
convocation - फोटो : Amar Ujala
माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह छात्र-छात्राओं के मेडल प्रदान करते हुए पीएम मोदी।

12 of 13
- फोटो : PIB
माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह छात्र-छात्राओं के मेडल प्रदान करते हुए पीएम मोदी।
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : PIB
माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह छात्र-छात्राओं के मेडल प्रदान करते हुए पीएम मोदी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें