फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ के बाद मां के गले जा लगी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती

Tue, 05 Apr 2016 12:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
जम्मू कश्मीर के मु्ख‌यिमंत्री पद की शपथ लेने के बाद महबूबा मुफ्ती अपनी मां के गले लगकर भावुक हो गई। इस दृश्य को देखकर आपपास मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

शपथ के बाद मां के गले जा लगी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती

2 of 7
महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
आपको बता दें क‌ि मुफ्ती मोहम्मद सईद अपने जीवन में महबूबा मुफ्ती को सीएम बनते देखना चाहते थे लकिन महबूबा मुफ्ती के इनकार करने के बाद उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

शपथ के बाद मां के गले जा लगी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती

3 of 7
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपनी मां तथा दोनों बेटियों के साथ राजभवन शपथ लेने पहुंची थीं। शपथ ग्रहण के बाद उनकी दोनों बेटियां इरतिका और इल्तिजा काफी प्रफुल्लित थीं। दोनों का कहना था कि लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा रियासत में खुशहाली लाने की सबसे बड़ी चुनौती होगी। 

4 of 7
Irtiqa and Iltija - फोटो : Amar Ujala
उनके नाना ने रियासत के विकास तथा खुशहाली के लिए अंतिम समय तक काम किया है। उनकी माता जी भी इसी ध्येय को ध्यान में रखकर काम करेंगी। उम्मीद है कि हर क्षेत्र का विकास होगा और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। सब मिलकर मुख्यमंत्री के उद्देश्यों को पूरा करने में हाथ बंटाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
omar abdullah - फोटो : Amar Ujala
विभिन्न भाषा, संस्कृति और वेशभूषा की मिली जुली झलक महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में देखने को मिली। किसी ने हिंदी में शपथ ली तो किसी ने अंग्रेजी तो किसी ने कश्मीरी और उर्दू में। कोई सूट बूट में था तो कोई कुर्ता पायजामा। किसी ने पैंट शर्ट पहन रखी थी तो किसी ने सलवार सूट और साड़ी। 
विज्ञापन

6 of 7
Farooq Abdullah - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सईद सहित पीडीपी के मंत्रियों ने उर्दू, कश्मीरी और अंग्रेजी भाषा में खुदा और अल्लाह के नाम पर शपथ ली। महबूबा और आसिया नक्काश सलवार सूट में थीं। वहीं नईम और इमरान रजा अंसारी को छोड़कर पीडीपी के मंत्री सूट और पैंट शर्ट में रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
शपथ ग्रहण समारोह में जय हिंद और भारत माता की जय के नारे भी लगे। राजभवन में शपथ समारोह के बाद मुबारकवाद देने के लिए लोगों की भीड़ मंत्रियों के समक्ष उमड़ पड़ी। हर कोई मंत्री तक पहुंचने को लालायित दिखा। उधर, मंत्री बनने वाले ज्यादातर चेहरे परिवार संग पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें