कोरोना का टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
18-44 आयु वर्ग में 60 लाख को कवर करने का लक्ष्य
जम्मू कश्मीर में 18-44 आयु वर्ग में करीब 60 लाख आबादी को कोविड वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, इस आबादी में अभी कुछ फीसदी तक ही लक्ष्य को हासिल किया गया है। कठुआ, उधमपुर, राजोरी, जम्मू, बडगाम, बारामुला, अनंतनाग और श्रीनगर जिले में ही इस आयु वर्ग में वैक्सीन दी जा रही है। प्रदेश में कोविशिल्ड वैक्सीन दी जा रही है, जबकि जिला श्रीनगर और जम्मू के कुछ स्लॉट में पहले ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण के बाद कोवैक्सीन दी गई थी, जो जारी है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: अब कोरोना पीड़ितों को भी ठगी का शिकार बना रहे जालसाज