फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले, तस्वीरें

Thu, 17 Mar 2016 10:06 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 6
अपने पर‌िवार के साथ बर्फ का लुफ्त उठाते पर्यटक - फोटो : PTI
कश्मीर घाटी में गुरुवार को हुई ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। गुलमर्ग, टंगमर्ग, पहलगाम आदि उच्च पर्वतीय इलाकों में पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच अपने परिवार के साथ जमकर मस्ती की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
घाटी में गुरुवार को हुए ताजा बर्फबारी - फोटो : PTI
श्रीनगर समेत घाटी के लगभग सभी मैदानी इलाकों में वीरवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश जारी रही। पहाड़ी इलाकों में बुधवार देर शाम शुरू हुई बर्फबारी भी जारी है। गुलमर्ग, टंगमर्ग, कुपवाड़ा, साधना टॉप, राजधान टॉप, जोजीला पास, सोनमर्ग, पहलगाम के अलावा शोपियां के ऊपरी इलाके में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा। 
विज्ञापन

3 of 6
टंगमर्ग में हुई बर्फबारी के बाद का दृश्य - फोटो : PTI
कई इलाकों में करीब डेढ़ फीट तक बर्फबारी की खबर है। स्थानीय नागरिक अली मोहम्मद नायक के अनुसार इतनी ठंड चिल्ले कलां में भी महसूस नहीं हुई थी। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 10 करीब डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

4 of 6
बर्फबारी के दौरान सेल्फी लेते पर्यटक - फोटो : PTI
घाटी में सबसे ज्यादा ठंड गुलमर्ग में महसूस की गई। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार रविवार शाम से मौसम में सुधार आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

5 of 6
ताजा बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे ख‌िले - फोटो : PTI
जिला कठुआ के बनी और लोहाई मल्हार के इलाकों में भी बर्फबारी हुई। बनी के दौले माता, जोड़ेयां माता, नुकनाली, सरथल, छत्रगलां, ढग्गर के पहाड़ों पर सफेद चादर बिछ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जम्मू संभाग के भी कई इलाकों में हुई बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
घाटी के बर्फबारी प्रभावित इलाकों में अगले 24 घंटों में बर्फीले तूफान की आशंका है। प्रशासन की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी से क्षेत्रवासियों को सभी एहतियात बरतने को कहा गया है। खराब मौसम को देखते हुए राज्य पुलिस और अन्य रेस्क्यू एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें