फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूलिप के फूल देखने पहुंचे काफी पर्यटक

Tue, 15 Mar 2016 09:49 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 10
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर का विश्व प्रसिद्ध ट्यूलिप गार्डन मंगलवार को पर्यटकों के लिए औपचारिक तौर पर खोल दिया गया। मौसम के बदलाव के चलते इस बार समय से पहले ट्यूलिप गार्डन को खोला गया है। इस मौके पर पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की काफी भीड़ ट्यूलिप के खिले फूलों को देखने के लिए पहुंची। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : Amar Ujala
डल झील के किनारे जबरवन पहाड़ियों की गोद में स्थित 15 हेक्टेयर पर फैले एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को मंगलवार को लोरीकल्चर विभाग द्वारा खोल दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 10
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : Amar Ujala
इस मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी अच्छी खासी भीड़ इन ट्यूलिप के फूलों को देखने के लिए पहले ही दिन उमड़ी।

4 of 10
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : Amar Ujala
पर्यटक इन फूलों की सुंदरता की प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे। दिल्ली की इशिता प्रधान के अनुसार उन्हें ट्यूलिप के फूल काफी अच्छे लगते हैं और इसीलिए ही वह यहां आई हैं।
विज्ञापन

5 of 10
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : Amar Ujala
उनके अनुसार खूबसूरत माहौल और पहाड़ियों की गोद में खिले यह रंग बिरंगे फूल काफी अच्छा नजारा पेश करते हैं जोकि पहले कभी देखने का मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन

6 of 10
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : Amar Ujala
वहीं दिल्ली से आए पवन शर्मा के अनुसार उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगा और उनका अनुभव काफी अच्छा था। उन्होंने कहा कि वह कश्मीर घूमने आये थे और जैसे ही उन्हें पता चला कि ट्यूलिप गार्डन को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया वह तुरंत यहां चले आए। 
विज्ञापन

7 of 10
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : Amar Ujala
शर्मा के अनुसार वह खुशकिस्मत समझते हैं कि पहले ही दिन ऐसा आनंद उठाने का मौका मिला और वह यह यादें पूरी जिंदगी भर संजोए रखना चाहेंगे। वहीं लोरीकल्चर विभाग के डायरेक्टर तलत परवेज के अनुसार इस बार मौसम खुशगवार रहने के चलते इस ट्यूलिप गार्डन को समय से पहले खोल दिया गया। 

8 of 10
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि इस बार 3 हफ्ते पहले ही इस गार्डन को खोल दिया गया। परवेज के अनुसार इससे टूरिस्ट सीजन शुरू हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस फूल का लाइफ-स्पैन केवल 30 दिनों का होता है और उम्मीद है कि यह इस दौरान अच्छी तरह खिले रहेंगे।

9 of 10
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : Amar Ujala
परवेज के अनुसार करीब 10 लाख फूल इस दौरान खिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि करीब 4 लाख 10 हजार ट्यूलिप की 20 नई वैरायटी के फूल लगाये गए हैं, जबकि बाकी करीब अन्य 16-17 वैरायटी है। 
विज्ञापन

10 of 10
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : Amar Ujala
ट्यूलिप गार्डन के पर्यटन सीजन को बढ़ाने के लिए उन्होंने कहा कि इस बार विभाग द्वारा आइस ट्यूलिप अगस्त में लगाए जाएंगे, ताकि अक्टूबर में वह खिल सके और पर्यटन इसका लुत्फ उठा सकें।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें