फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: अभी भी बरकरार है तबाही का मंजर, हर तरफ मातमी सन्नाटा पसरा

Sat, 14 May 2016 11:34 AM IST
रोहित गुप्ता, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
1 of 7
cloud burst - फोटो : Amar Ujala
वीरवार को बादल फटने के कारण कुछ घंटों के लिए मची त्रासदी का खौफ शुक्रवार को भी बरकरार था। चकुआ गांव में तीन स्कूली बच्चों के नाले में बह जाने से चकुआ और थबाला पंचायत में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। इन दोनों पंचायत में शायद ही कोई ऐसा घर होगा, जिसमें चूल्हा जला हो।
विज्ञापन

2 of 7
cloud burst - फोटो : Amar Ujala
पूरा गांव इन बच्चों के अंतिम संस्कार के लिए चकुआ नाले में उमड़ा हुआ था। इस दौरान वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। हादसे के शिकार लढवाल मिडिल स्कूल के छात्र राकेश को उसके पिता ने मुखाग्नि दी।

 
विज्ञापन

3 of 7
cloud burst - फोटो : Amar Ujala
तीन बहने दो भाइयों में राकेश तीसरे नंबर पर था। दूसरी तरफ नाले में बहे दो छात्राएं रिश्ते में मौसी-भांजी थी। उन दोनों का अंतिम संस्कार भी चकुआ नाले में ही हुआ। पहली कक्षा की छात्रा शिफाली को उसके पिता और उसकी मौसी पायल को उसके भाई ने मुखाग्नि दी।

4 of 7
cloud burst - फोटो : Amar Ujala
इस गमगीन मंजर को देखकर हर किसी का कलेजा चाक हो रहा था। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विधायक नीलम लंगेह, पूर्व विधायक अशोक कुमार, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया भी मौजूद थे।

 
विज्ञापन

5 of 7
cloud burst - फोटो : Amar Ujala
चकुआ के सरपंच जगदीश कुमार और थबाल के सरपंच अब्दुल अशकुर वानी ने बताया कि बच्चों की मौत ने दोनों पंचायतों को झकझोर कर रख दिया है। लोगों का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस नाले में बच्चे बहे हैं, वह एक नाली थी।
विज्ञापन

6 of 7
cloud burst - फोटो : Amar Ujala
इसमें कभी इतना पानी नहीं आया था। लेकिन एक सड़क का काम जारी होने के कारण सारा पानी इसी नाली में आ गया, जिससे नाली नाला का रूप अख्तियार कर लिया। इसलिए प्रशासन को सड़क का काम कर रही एजेंसी पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
cloud burst - फोटो : Amar Ujala
हाईवे के साथ लगते एक होटल में पानी घुस जाने से पहली मंजिल और उसके नीचे की मंजिल में काफी तबाही मची। होटल के मैनेजर करतार शर्मा ने कहा कि वीरवार को अचानक पानी आने से उनका स्टाफ  भी बह जाता यदि वे ऊपर की मंजिल पर न जाते।  उन्होंने कहा कि होटल में लाखों का नुकसान हुआ है। अगले दो दिन तक उनका होटल पूरी तह पैक था, लेकिन इससे उन्होंने अपने कस्टमर को आने से मना कर दिया। इससे उनका भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें