अल्लाह माई दे कोठे में पाकिस्तानी सुरंग मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल को अंदेशा है कि भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर और भी सुरंगें हो सकती हैं। बीएसएफ सुरंगों की जांच के लिए सुरंग निरोधक आवश्यक कदम उठा रही है और अधिकारियों को जांच में तेजी लाने को कहा गया है।
विज्ञापन
2 of 5
बार्डर सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
इस काम में बीएसएफ की वर्क फोर्स को बढ़ाया जाएगा। उनका कहना था कि सीमांत इलाकों में कई स्थानों पर बीएसएफ ने ऊंचे-ऊंचे सरकंडे साफ किए हैं, लेकिन अभी भी काफी ऐसा क्षेत्र है, जहां सफाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन
3 of 5
बार्डर सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि सरकंडों की सफाई के दौरान अकसर पाकिस्तान द्वारा विरोध किया जाता रहा है, क्योंकि उन्हें लगता है कि सफाई के बाद आतंकियों की घुसपैठ या गोलाबारी में समस्या आएगी।
4 of 5
बार्डर सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
अल्लाह माई दे कोठे के पास स्थित इंटरनेशनल बार्डर से दूर-दूर तक कोई मकान नहीं है। चारो ओर सिर्फ खेत ही खेत हैं। जहां सीमा सुरक्षा बल की अनुमति के बाद कुछ लोगों को खेती के लिए इस ओर जाने की इजाजत है।
कुछ स्थानों पर सरकंडों का झुंड है। जहां कोई भी शख्स आसानी से खुद को छुपा सकता है। सांबा और कठुआ से आतंकियों की घुसपैठ करवाने में विफल रहने के बाद पाकिस्तान ने इस नए स्थान को निशाना बनाया है।