फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने वैलेंटाइन से आप शादी करना चाहते हैं, तो ये 5 टिप्स लव मैरिज को खुशियों से भर देंगे

Thu, 08 Feb 2018 02:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो इमेज
आज का युवा जिंदगी का हर फैसला खुद ले रहा है, चाहे वह कॅरियर से संबंधित हो या शादी से। दोनों ही फैसले जीवन में अहम भी हैं। ऐसे में यदि आप अपने वैलेंटाइन से शादी करना चाहते हैं तो ये टिप्स जरूर जान लें। ये टिप्स लव मैरिज को खुशियों से भर देंगे।
विज्ञापन

पार्टनर से मिलनी चाहिए आपकी सोच

2 of 6
डेमो इमेज
लव मैरिज करने वाले कपल के लिए सबसे पहले तो उनकी सोच का मिलना जरूरी है। यदि गर्लफ्रेंड के विचार आपसे नहीं मिल रहे हैं तो ये आगे जाकर जीवन में कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। ऐसा ही ब्वॉय फ्रेंड के लिए भी जरूरी है। ऐसे में शादी से पहले एक-दूसरे की सोच को अच्छी तरह जान लें और समझ लें।
विज्ञापन

रिश्ता बनाने के लिए कभी झूठ का सहारा नहीं लें

3 of 6
डेमो इमेज
आज के दौर में लव मैरिज करने के बाद कई तरह के विवाद भी सामने आ रहे हैं। कई बार ये विवाद शादी के बंधन को तोड़ने तक पहुंच जाते हैं। ऐसे विवादों से बचने के लिए जरूरी है कि दोनों युवक और युवती एक-दूसरे को ज्यादा हाई-फाई दिखाने की कोशिश ना करें। जैसा जीवन वे जी रहे हैं वैसे ही दिखें। खुद का साबित करने के लिए रिश्ते में झूठ का सहारा नहीं लें।

पेरेंट्स को अपने विश्वास में रखें

4 of 6
डेमो इमेज
लव मैरिज करने से पहले कोशिश करें कि अपने पेरेंट्स को रिश्ते के बारे में बता दें। यदि वे राजी नहीं होते हैं तो दोनों सामूहिक रूप से उन्हें ये विश्वास दिलाएं कि शादी के लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं। वैवाहिक जीवन में सभी परेशानियों का दोनों मिलकर सामना करेंगे।
विज्ञापन

घरवालों की जगह पहले जैसी ही बनाए रखें

5 of 6
डेमो इमेज
लव मैरिज करने वाले बेटे-बेटी के लिए घरवालों में भय का माहौल बन जाता है। इन हालात को कभी भी नहीं पनपने दें। अपने घरवालों की अहमियत शादी से पहले और बाद में समान रूप से रखें, ताकि परिवार में खुशियां पहले जैसी ही बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे की जरूरतों का रखें ध्यान

6 of 6
डेमो इमेज
लव मैरिज से पहले आप अपने पार्टनर को जिस तरह खुश रखते हैं वैसे ही शादी के बाद भी रखें। पार्टनर की हर तरह की जरूरत शादी के बाद भी पूरी करें और यदि ऐसा नहीं कर सकें तो उसे शांत स्वभाव से समझाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो कई बार रिश्तों में दूरियां बनने लगती हैं, जो शादी टूटने तक पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें