फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

valentine week 2018: एक ऐसी लव स्टोरी, जिसने मचा दिया था 'पॉलिटिकल बवंडर'

Thu, 08 Feb 2018 12:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
love couple
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत के पहले दिन रोज डे पर हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी लव स्टोरी जिसने देश भर की राजनीति में हलचल मचा दी थी। एक हैंडसम यंग पॉलिटिशयन और राजनीतिक परिवार से जुड़ी एक ब्यूटीफुल गर्ल। दोनों मिले तो लव स्टोरी शुरू हुई, जो शादी के साथ अंजाम तक भी पहुंची और आज भी चर्चाओं में बनी हुई है।

 
विज्ञापन

लंदन में हुुई थी मुलाकात, फिर यूं हुआ प्यार

2 of 5
सचिन सारा - फोटो : फाइल फोटो
हम बात कर रहे हैं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और कश्मीर के राजनीतिक परिवार से जुड़ी सारा अब्दुल्ला की।दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं थी। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी। दोनों वहां पढ़ाई कर रहे थे। दोनों वहां मिलने लगे, मुलाकातें बढ़ने लगी और फिर मुलाकातें प्यार में बदल गई। दोनों की कहानी में बवाल तब आया जब दोनों परिवार नहीं मानें। कहा जाता है कि एक परिवार हिंदू था और दूसरा मुस्लिम सबसे ज्यादा विरोध इसी का था।
विज्ञापन

शादी हुई पर परिवार नहीं माना

3 of 5
सचिन और सारा - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद मुश्किलें लगातार बढ़ती गई। सारा का परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था। वे शादी के खिलाफ थे। ऐसे में सचिन ने अपने परिवार को समझाया और शादी के लिए मना लिया। साल 2004 में दोनों की शादी हुई। एक बिल्कुल सादा समारोह में यह सम्पन्न करवाई गई।

फिर चला लेडी लक, बने सांसद

4 of 5
सचिन और सारा - फोटो : फाइल फोटो
अब्दुल्ला परिवार की यह नाराजगी थोड़े दिन तक तो चली। शादी के बाद में सचिन सक्रिय राजनीति में शामिल हो गए। माना जाता है कि यहां पर लेडी लक ने काम किया। उन्होंने कांग्रेस के टिकट  पर चुनाव लड़ा। दौसा से सांसद बने। भारी अंतर से जीत भी हासिल की। इसके बाद अब्दुल्ला परिवार ने भी उन्हें मान्यता दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में हो गया सब सामान्य

5 of 5
सचिन, राहुल और फारुख अब्दुल्ला - फोटो : फाइल फोटो
कहा जाता है कि इसके बाद अब्दुल्ला परिवार के सदस्य और सचिन पायलट के बीच सब सामान्य नजर आने लगा। अब तो हालत यह है कि सचिन पायलट न केवल राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हैं बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भी बेहद खास है। हालांकि कुछ साल पहले दिन पहले सचिन व सारा के  बीच खटास की खबरें भी सामने आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें