शाही अंदाज में रंगीले राजस्थान की सैर करवाने वाली शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स अब नए कलेवर में नजर आएगी। पर्यटन सीजन के पहले फेरे में ये शाही ट्रेन बुधवार को दिल्ली से रवाना हुई है और रविवार को स्वर्णनगरी जैसलमेर पहुंचेगी। पैलेस ऑन व्हील्स के नाम से ये रेल 23 साल से पहियों पर दौड़ रही है।
विज्ञापन
नए अंदाज और सुविधाओं से युक्त
2 of 7
नए अवतार में पैलेस आॅन व्हील्स
- फोटो : amar ujala
राजस्थान में ही 9 साल पहले शुरू हुई रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स को अब बंद कर दिया गया है। इसकी जगह अब पैलेस आॅन व्हील्स को ही लगाया गया है। सैलानियों के लिए सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब उन्हें पैलेस आॅन व्हील्स नए अंदाज और सुविधाओं से युक्त मिलेगी।
विज्ञापन
टूरिस्ट को मिलेगी ज्यादा स्पेस
3 of 7
नए अवतार में पैलेस आॅन व्हील्स
- फोटो : amar ujala
बीते दो सालों से पैलेस आॅन व्हील्स की बुकिंग में जबरदस्त गिरावट देखी गई थी। ऐसे में अब इसे नये कलेवर के साथ चलाया गया है। इस गाड़ी में एक बोगी में 4 की जगह तीन कूपे हैं जिससे ज्यादा स्पेस मिलेगा। हालांकि, कैपेसिटी 104 की जगह 82 हो गई है।
अब ये रहेगा किराया
4 of 7
नए अवतार में पैलेस आॅन व्हील्स
- फोटो : amar ujala
नई पैलेस आॅन व्हील्स में एक ही जगह दो रेस्टोबार होंगे और जिम की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। किराया 560 यूएस डॉलर प्रति व्यक्ति प्रति दिन रहेगा। यानी 7 दिन का किराया करीब 2 लाख 80 हजार रुपए ही रहेगा।
विज्ञापन
टूरिस्ट को मिलेगा फायदा
5 of 7
नए अवतार में पैलेस आॅन व्हील्स
- फोटो : amar ujala
पहले इस किराए के साथ 15 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स लगता था, लेकिन अब जीएसटी सिर्फ 5 प्रतिशत ही लगेगा। ऐसे में इस नई ट्रेन में सैलानियों को सीधे तौर पर 10 प्रतिशत का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
किसी शाही महल से कम नहीं
6 of 7
नए अवतार में पैलेस आॅन व्हील्स
- फोटो : amar ujala
पैलेस आॅन व्हील्स एक तरह से पहियों पर दौड़ने वाला शाही महल है। इस शाही ट्रेन के हर साल 34 से 35 फेरे होते हैं। सितंबर से अप्रैल तक प्रति सप्ताह बुधवार को ये ट्रेन 7 दिन के लिए दिल्ली से रवाना होती है।
नए अवतार में पैलेस आॅन व्हील्स
- फोटो : amar ujala
नए अवतार में इस ट्रेन में वॉशरूम और बार भी खास बनाए गए हैं। जानकारी के अनुसार हर साल इस ट्रेन में 2500 से अधिक सैलानी सफर करते हैं जो नये कलेवर के साथ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। यह ट्रेन जैसलमेर पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण है।