फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों के खेत में चल रहा था ये अवैध धंधा, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Mon, 19 Feb 2018 04:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो इमेज
कहते हैं कि अपराध चाहे कितना ही छिपाने की कोशिश करो, एक दिन सामने आ ही जाता है। ताजा मामले में भी ऐसा ही हुआ है। यहां एक सरसों के खेत में चल रहे गोरखधंधे का भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस ने किसान को भी गिरफ्त में लिया है।
विज्ञापन

दूर-दूर तक दिखाई देती केवल सरसों की फसल

2 of 5
अफीम के पौधे जब्त करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
चौंकाने वाला ये मामला राजस्थान के जोधपुर जिले का है। यहां प्रदेश में डोडा पोस्त पर पाबंदी होने के बावजूद खेड़ापा थाना इलाके के हतुण्डी गांव में एक किसान ने खेत में डोडा यानी काला सोना कहे जाने वाले अफीम की खेती कर डाली। ये खेती यहां सरसों की फसल की आड़ में की जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने यूं दी दबिश

3 of 5
अफीम के खेत - फोटो : amar ujala
जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने पूरी योजना बनाते हुए यहां बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने पूरी टीम के साथ खेत में लहलहाती सरसों की फसल के बीच खड़ी अफीम की खेती पर दबिश दी। यहां किसान कानाराम जाट अपने खेत में अफीम की खेती कर रहा था।

51 हजार 80 पौधे किए जब्त

4 of 5
अफीम के पौधे जब्त करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
आरोपी किसान ने सरसों की फसल के बीच करीब 22 क्यारियां बनाकर अफीम के पौधे लगा रखे थे। पुलिस टीम ने सभी क्यारियों में लगे अफीम के 51 हजार 80 अफीम के पौधे जब्त किए। इसके लिए पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात से ही कार्रवाई की तैयारी

5 of 5
अफीम के पौधे जब्त करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
जैसे ही जोधपुर पुलिस को इस गोरखधंधे की जानकारी मिली तो उन्होंने देर रात से ही कार्रवाई करने को लेकर पूरी तैयारी कर ली। सुबह होते ही पुलिस मय जाप्ता खेत में पहुंची और आरोपी किसान को गिरफ्तार किया। आरोपी किसान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें