फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हूंकार रैली के बाद बेकाबू हुए हालात, एक मौत, एक पुलिसकर्मी आईसीयू में, देखें तस्वीरें

Thu, 13 Jul 2017 04:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
सांवराद में यहां हुआ है रेलवे ट्रेक प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले में सांवराद में राजपूत समाज और पुलिस बुधवार को आमने सामने हो गए थे। समाज ने हुंकार रैली आयोजित की गई, जिसमें हिंसा भड़क गई। एक तरफ राजूपत समाज के लोग थे और दूसरे तरफ स्थिति संभालने के लिए पहुंची पुलिस। हिंसा में दोनों तरफ के लोग घायल हुए। एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं 20 पुलिस कर्मी सहित तीन दर्जन लोगों को चोटें आईं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव बरकार है।
विज्ञापन

रैली के बाद लोग हो गए बेकाबू, पुलिस पर भी किया पथराव

2 of 6
सांवराद में हूंकार रैली, जिसके बाद हुई हिंसा - फोटो : अमर उजाला
दरअसल आनंदपाल एनकाउंटर के बाद सबसे बड़ा सवाल आनंदपाल के शव के दाह संस्कार का बना हुआ है। परिजन एनकाउंटर की सीबीआई जांच जैसी अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं, वहीं सरकार आनंदपाल का जल्द से जल्द अंतिम संस्कार चाहती है। मानवाधिकार आयोग ने भी सरकार को 24 घंटों में दाह संस्कार करवाने के लिए कहा है। सरकार ने कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। रैली के बाद लोग उग्र हो गए।
विज्ञापन

होम मिनिस्टर ने कहा, पुलिस को जलाने का प्रयास गया किया

3 of 6
हिंसा में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया - फोटो : अमर उजाला
हिंसा के दौरान पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने खूब हमला किया। खुद गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने इस बात को माना है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को जलाने का प्रयास किया। प्रदर्शन गलत है, पुलिस ने सही तरीके से एनकाउंटर किया है। उन्होंने कहा रैली के दौरान मंच से भड़काऊ भाषण दिए गए, जिससे स्थिति अनियंत्रित हुई।

इधर घायल पहुंच अस्पताल, उधर गैंगस्टर का शव डी-फ्रिज में

4 of 6
घायलों को एसएमएस रैफर किया गया - फोटो : अमर उजाला
घायलों का इलाज नागौर जिले के डीडवाना, नागौर और जयपुर के एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने शव अपने आंगन में डी-फ्रिज में रखा हुआ है। 24 जून को एनकाउंटर के बाद अब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

तीन जिलों में बेद इंटरनेट और कई हिरासत में

5 of 6
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाते हुए - फोटो : अमर उजाला
भड़की हिंसा के बाद पुलिस ने गांव नागौर, चूरू और बीकानेर में इंटरनेट सेवा बंद की अवधि को बढ़ा दिया है। वहीं पुलिस ने करणी सेना के लोकेन्द्र सिंह कालवी सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी हिंसा के बाद सवाल वहीं का वहीं

6 of 6
अस्पताल के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इतनी हिंसा के बाद भी अब तक बड़ा सवाल वहीं का वहीं है कि आनंदपाल के शव का अंतिम संस्कार कब होगा। समाज और सरकार के बीच समाझौता कब तक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें