फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दास्तान-ए-'मिठाई': एक गली से पहुंची फ्रांस, देश लौटी तो हुआ ये सलूक

Wed, 18 Oct 2017 04:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
मरियम और मिठाई - फोटो : Amar Ujala
इंसान और जानवर का रिश्ता रील लाइफ से रीयल लाइफ की दुनिया में अक्सर नजर आ जाता है और ऐसे ही एक रिश्ते को बयां करती एक और कहानी सामने आई है। दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते पिंजरे में कैद निरीह 'मिठाई' अपनी रिहाई का इंतजार कर रही है। ये एक 'स्ट्रीट डॉग' है, जिसकी अपनी एक अनूठी कहानी है।
विज्ञापन

कागजों ने कैद किया लोहे के पिंजरे में

2 of 6
पिंजरे में कैद मिठाई - फोटो : Amar Ujala
'मिठाई' का कसूर सिर्फ इतना है कि जब वह फ्रांसीसी रिसर्च स्कॉलर मरियम के साथ इंडिया से फ्रांस गई, तब उसके जाने के कागजात पूरे थे, लेकिन अब जब वह वापस आई है तो अधिकारियों को उन्हीं कागजातों में कमी नजर आ रही है।
 
विज्ञापन

फ्रांस की स्कॉलर से ऐसे जुड़ा ​'मिठाई' का दिल

3 of 6
मिठाई और मरियम - फोटो : Amar Ujala
दरअसल, जयपुर की ​एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में स्कॉलर रही फ्रांस की रहने वाली मरियम को स्ट्रीट डॉग 'मिठाई' उसी यूनिवर्सिटी के पास मिली थी। मरियम को वह इतनी पसंद आई कि उसने उसे अपना लिया। जब मरियम की जयपुर में पढ़ाई पूरी हो गई, तो वह फ्रांस लौट गई। लेकिन उसे मिठाई की याद सताने लगी। फिर मरियम ने मिठाई को फ्रांस लाने का ​निर्णय किया और इसके लिए सारे कागजात तैयार करवाए।

 

मिठाई को नहीं हुआ फ्रांस का हवा पानी सूट

4 of 6
मिठाई - फोटो : Amar Ujala
चूंकि मिठाई स्ट्रीट डॉग थी, इसलिए उसके कागजात तैयार करवाने के लिए मरियम को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसके बाद मरियम इसी वर्ष 20 मई को मिठाई को लेकर फ्रांस चली गई। वहां कुछ समय रहने के बाद मिठाई की तबीयत खराब होने लगी। वहां जब मरियम ने मिठाई का इलाज करवाया, तो ​डॉक्टरों ने सलाह दी कि उसे इंडिया वापस ले जाना ही सही रहेगा। 
 
विज्ञापन

'मिठाई' के लिए मरियम ने छोड़ी नौकरी

5 of 6
मरियम और मिठाई - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद मरियम ने अपनी नौकरी छोड़ दी और मिठाई को लेकर वापस इंडिया आ गई, लेकिन ​बीते चार दिनों से मिठाई दिल्ली एयरपोर्ट के कोरेटिन सेंटर में बंद है। अधिकारियों का कहना है कि मिठाई के हैल्थ से जुड़े कागजात पूरे नहीं है। इसलिए उसे वापस फ्रांस भेजा जाएगा। वहीं मरियम सरकारी कार्यालयों में चक्कर लगा रही है कि मिठाई को वापस कैसे जयपुर ले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 7 लाख रुपए किए जा चुके हैं खर्च

6 of 6
मरियम - फोटो : Amar Ujala
'मिठाई' को लाने-ले-जाने और इसके लिए जरूरी जांचों आदि के कागजात तैयार करवाने के साथ फ्रांस में मिठाई के इलाज में सात लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें