फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ जयपुर आई टीवी की भाभो

Mon, 20 Mar 2017 05:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीरियल तू सूरज मैं सांझ पिया जी की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
राजस्थानी संस्कृति की झलक को छोटे परदे पर उतारने वाले शो दिया और बाती का सीक्वल तू सूरज में सांझ पियाजी में उसी तर्ज पर पेश किया जाएगा। इसमें भी राजस्थानी परिवेश देखने को मिलेगा। सीरियल की शूटिंग जयपुर को चोखी ढ़ाणी में भी की गई। सोमवार को सीरियल की पूरी स्टार कास्ट यहां मौजूद थी।
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार की कहानी बढ़ेगी आगे

2 of 5
सीरियल तू सूरज मैं सांझ पिया जी की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
चोखी ढाणी में जो दृश्य फिल्माए गए उनमें एक संयुक्त परिवार की कहानी देखने को मिलेगी। इसमें तीन पीढ़ियां एक साथ एक परदे पर प्यार और विश्वास के साथ कहानी को आगे बढ़ाएगी। मौजूद कलाकारों की वेशभूषा में ही राजस्थानी रंग देखने को मिला।
विज्ञापन

कनक में दिखेगी मां बाप की झलक

3 of 5
सीरियल तू सूरज मैं सांझ पिया जी की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
इन सीन्स में कहानी की नायिका कनक भी नजर आई। कनक की तकदीर में उमा शंकर है, जो परम्पराओं से जुड़ा है, वहीं कनक में अपनी मां और पिता की झलक देखने को मिलती है। कनक अपने पिता की तरह ही बेहतरीन जलेबी बनाने में एक्सपर्ट हैं।

मीनाक्षी भाभी भी आएगी नजर

4 of 5
सीरियल तू सूरज मैं सांझ पिया जी की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
कहानी में कुछ किरदार ऐसे हैं जो पुराने सीरियल से इस सीक्वल में भी आए हैं। इनमें बाबो सा, भाभो और मीनाक्षी भी शामिल  हैं, ये किरदार इस सीरियल में अपनी अदाकारी दिखाएंगे। जयपुर में हुई शूटिंग के दौरान ये सभी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पधारो म्हारे देस

5 of 5
सीरियल तू सूरज मैं सांझ पिया जी की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
शूटिंग के दौरान पूरा परिवार और टीम के कलाकार संजीदगी से अपना काम करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने राजस्थानी परम्परा के मुताबिक ही लोगों को स्वागत किया। उन्होंनने हाथ जोड़कर पधारो म्हारे देस की धारणा को भी चरितार्थ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें