फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरों में लगे पहिए तो मिनटों में यूं नाप दिया आमेर महल

Thu, 06 Jul 2017 01:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
आमेर महल में सेगवे राइड - फोटो : अमर उजाला
आमेर महल में कल से नजारा कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। यहां आने वाले सैलानी चर्चा कर रहे हैं लेकिन ज्यादा बातें आमेर महल की बजाय यहां शुरू हुई नई सुविधा सेगवे राइड की हो रही है। अब तक ऐलिफेंट राइड के लिए पहचाने जाना वाला आमेर महल अब सेगवे राइड के लिए भी जाना जाएगा। बुधवार को शुरू हुई इस सुविधा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

 
विज्ञापन

नजर आया भारी उत्साह

2 of 5
सेगवे राइड का मजा लेते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, आमेर महल में डिपार्टमेंट ऑफ आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम की ओर से इस नई सुविधा की शुरुआत हुई। पहले दिन सुविधा का लुत्फ उठाने वालों में खासा उत्साह देखने को मिला। यहां मुहैया करवाई गई सेगवे राइड में तीन से चार मिनट की राइड के लिए दो सौ रुपए शुल्क रखा गया है। हांलाकि पहले दिन राइडर्स को फ्री राइड दी गई, जिसके चलते लोग लाइन में खड़े दिखे।

 
विज्ञापन

पुलिस वालों ने भी लिया राइड का मजा

3 of 5
पुलिस वालों ने भी लिया अनुभव - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन फ्री राइड का मजा लेने वालों में हर वर्ग और उम्र के लोग शामिल होते नजर आए। इसमें सैलानी भी थे तो पुलिसवाले भी। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने राइड का मजा लिया। दूसरे दिन भी राइड्स के लिए पर्यटक उत्साहित दिखे। सुबह 11 बजे से राइड शुरू होनी थी, लोग उसका इंतजार करते दिखे।

 

ग्यारह बजे बाद होगी शुरू

4 of 5
महिलाएं भी रही सबसे आगे - फोटो : अमर उजाला
सैलानियों ने पहले एलिफेंट राइड का मजा लिया तो उसके बाद सेगवे राइड का। जानकारी के मुताबिक हाथी सवारी के लिए दो लोगों के ग्यारह सौ रुपए लगते हैं। यह सुबह सात से लेकर ग्यारह बजे तक होती है। इस समय के बाद ही यहां सेगवे राइड शुरू की गई। पहले हाथी सवारी का मजा लेने वाले पर्यटक उसके बाद सेगवे राइड करते दिखे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

राइड के दौरान बरती सावधानी

5 of 5
नजर आया उत्साह - फोटो : अमर उजाला
राइड के दौरान वहां मौजूद सेगवे राइड एक्सपर्ट ने लोगों को राइड के बारे में पहले जानकारी दी, फिर राइड करना सिखाया। सैलानियों को हेलमेट पहनाए गए। फिर पूरी सावधानी के साथ राइड करवाई गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें