फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे सुपरहिट फिल्मी नजारे देखने को मिलेंगे सिर्फ राजस्थान में...

Mon, 03 Jul 2017 06:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म एक पहेली लीला की शूटिंग का नजारा - फोटो : अमर उजाला
रेतीले टीलों से लेकर ऐतिहासिक धरोहरों तक, राजस्थान सभी फिल्मकारों को शूटिंग के लिए आकर्षित करता रहा है। जयपुर, जोधपुर जैसे शहरों के ऐतिहासिक धरोहर से लेकर जैसलमेर, बाड़मेर जैसे जिलों के रेत के टीलों तक, सब कुछ अलग अनूठा है, यहां पर। जैसलमेर में जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'पोकरण' की की शूटिंग हो रही है। फिल्म में 'पोकरण' के कई सीन फिल्माए गए हैं। जैसलमेर के बाजार, शहर, गलियों को भी जगह दी गई है। राजस्थान में ऐसे कई स्थल हैं जो परफेक्ट शूटिंग डेस्टिनेशंस हैं। पुरानी फिल्मों से ले कर नई और सुपरहिट फिल्मों में राजस्थान की झलक नजर आना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

सुनहरी रेत में 'तड़प-तड़प' हुआ सुपरहिट

2 of 6
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : फाइल फोटो
जैसलमेर के रेत के धोरे फिल्म निर्माताओं को बड़े भाते हैं। फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का प्रसिद्ध गाना 'तड़प तड़प के' के दौरान यहां का सुनहरा रेगिस्तान नजर आया। शाहरुख खान, नाना पाटेकर और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म 'शक्ति' भी यहां फिल्माई गई। 'रोड', 'गुप्त' समेत कई अन्य फिल्मों में भी जैसलमेर की छाप नजर आई।
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली को आमेर में झेलना पड़ा था विरोध भी

3 of 6
बाजीराव मस्तानी की शूटिंग का नजारा - फोटो : फाइल फोटो
जयपुर के पास आमेर के महल में कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग की गई। इनमें कई इंटरनेशनल फिल्में भी शामिल हैं। हिट फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के दृश्य आमेर महल में शूट किए गए। वहीं 'जोधा अकबर' भी यहां शूट हुई। इन दोनों फिल्मों के दौरान विरोध भी खूब जोर शोर से हुआ था। संजय लीला भंसाली से धक्का मुक्की भी हुई। इसके अलावा जैकी चेन की फिल्म 'कुंगफू योगा' की शूटिंग भी यहां पर हुई।

 

झीलों की नगरी भी बनी सुपरहिट फिल्मों की गवाह

4 of 6
प्रेम रतन धन पाओ की नजारा - फोटो : फाइल फोटो
झीलों की नगरी में भी कई जानी मानी फिल्मों की शूटिंग हुई है। यहां के नजारों को कैद करने के लिए सालों से फिल्म बनाने वालों का तातां यहां लगा रहता है। कुछ समय पहले आई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने खूब वाहवाही बटोरी। रणवीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में भी उदयपुर की जानी मानी होटल नजर आई। अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान की फिल्म 'एकलव्य' में भी इस शहर के किले देखने को मिले। पुरानी फिल्म 'गाइड' भी यहीं पर फिल्माई गई।
विज्ञापन

पीके भी बिछड़ गया था यहीं पर...

5 of 6
पीके फिल्म के दृश्य में संजय दत्त और आमिर - फोटो : फाइल फोटो
इन शहरों के अलावा झुंझुनूं मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की फिल्म 'पीके' में इस शहर की झलक देखने को मिली। राजस्थानी परिवेश के कुछ अंश लिए इस फिल्म को काफी पसंद भी किया गया। इसके अलावा उपन्यास पर बनी फिल्म 'पहेली', 'चलो दिल्ली', 'मनोरमा सिक्स फीट' जैसी कई फिल्मों की शूटिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान की पिंडारियों की कहानी भी यहां हुई पूरी

6 of 6
वीर - फोटो : फाइल फोटो
जोधपुर में अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' की शूटिंग चल रही है। अजय कई दिनों से यहां शूटिंग कर रहे हैं। अजय की इस फिल्म के अलावा दूसरी फिल्में भी हैं, जो यहां पर फिल्माई गई हैं। इनमें सलमान खान की फिल्म 'वीर' भी शामिल है, जो पिंडारियों की आजादी की कहानी पर बनी थी। इसके अलावा 'द दार्जिलिंग लिमिटेड', 'द फाल' जैसी फिल्में भी यहां फिल्माई गई। वहीं सलमान खान अभिनीत फिल्म 'हम साथ साथ हैं' कि शूटिंग भी यहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें