फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सपना' के ये लटके-झटके देखना रह गया सपना, पिटी पुलिस, वाहन भी फूंके

Thu, 10 Aug 2017 04:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
सपना चौधरी - फोटो : amar ujala
भीतर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ठुमके लगा रही थी, वहीं बाहर पुलिस पर पथराव, वाहनों में आग और लड़ाई-झगड़े चल रहे थे। बेकाबू भीड़ ने डीएसपी की कार समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की और तीन मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव गुढ़ागौड़जी के आशीर्वाद मैरिज गार्डन में इस घटना में डीएसपी समेत कई लोगों को चोटें भी आईं।
विज्ञापन

भीड़ का अंदाज लगाए बिना दी परमिशन

2 of 6
सपना चौधरी - फोटो : amar ujala
राजस्थान के झुुंझुनूं जिले के गांव गुढ़ागौड़जी के आशीर्वाद मैरिज गार्डन में सपना चौधरी का एक दिन पूर्व कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन ने भीड़ का अंदाजा लगाए बिना जारी कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ युवक बिना टिकट अंदर घुसने के लिए आमदा थे। इन्हें रोका तो वे लोग आक्रोशित हो गए। इन्होंने दर्शकों और स्टेज की ओर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस-पब्लिक दोनों आमने-सामने

3 of 6
सपना चौधरी - फोटो : amar ujala
पथराव में नवलगढ़ डीएसपी प्रभाती लाल मीणा सहित एक पुलिसकर्मी और कुछ दर्शकों को चोटें आई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठियां भांजी। पुलिस की पिटाई से बचने के लिए युवक खेतों में भाग गए। इस दौरान पास ही एक ईंट भट्टे से ईंटें उठाकर इन युवकों ने पुलिसकर्मियों पर भी फेंकना शुरू कर दिया।

...और हो गए हालात बेकाबू

4 of 6
सपना चौधरी - फोटो : amar ujala
सपना चौधरी के इस कार्यक्रम में हजारों लोग पहुंचे। व्यवस्था के लिए केवल 40 होमगार्ड जवान और स्थानीय थाने के स्टाफ को लगाया गया। मामला बिगड़ा तो आरएसी तथा आसपास के थानों का जाप्ता बुलाकर स्थिति को काबू में किया गया।
विज्ञापन

चार घंटे तक चलता रहा हंगामा

5 of 6
सपना चौधरी - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि हंगामा रात करीब आठ बजे शुरू हुआ था और इसे रात 12 बजे के करीब काबू में किया गया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने वहां खड़ी तीन मोटरसाइकिलें भी जला दीं। कई चौपहिया वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाई जा सकती है सपना के कार्यक्रम पर रोक

6 of 6
सपना चौधरी - फोटो : amar ujala
​इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों ने प्रशासन से मंजूरी ले रखी थी। इसके लिए उन्होंने निर्धारित शुल्क भी जमा कराया था। इस घटना के बाद अब पुलिस और प्रशासन जिले में सपना चौधरी के कार्यक्रम की मंजूरी नहीं देने पर भी विचार कर रही है। पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें