सुरेश का सोशल मीडिया अकाउंट वेरीफाइड है
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुरेश ढाका जयपुर में कोचिंग चलाता है। उसने अपने साले सुरेश बिश्नोई के जरिए अभ्यर्थियों तक प्रश्न पत्र पहुंचा दिया था। सुरेश बिश्नोई को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन फिलहाल ढाका पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
नेताओं और मंत्रियों के साथ तस्वीर
पेपर लीक के मास्टरमाइंड सुरेश ढाका के केवल राजस्थान के ही नहीं बल्कि देश के कई नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। वह फर्जी तरीके से सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाकर बेरोजगार युवाओं को अपने चंगुल में फंसाता था।
वायरल फोटो से पता चल रहा है कि सुरेश ढाका की तगड़ी राजनीतिक पहुंच है। वो कई नेता और मंत्रियों का करीबी है। उसने मंत्रियों के साथ डिनर करते हुए फोटो अपलोड कर कर रखे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उसके लाख में फॉलोअर्स हैं।