फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्टर से आए बरातियों को वेडिंग वेन्यू तक पहुंचाएगी ये 'ट्रैक्टर ट्रेन'

Tue, 05 Dec 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला, टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेक्टर से बनी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों अलग-अलग थीम पर वेडिंग हो रही है। प्लानर्स नए-नए आइडियाज लेकर आ रहे हैं। यूं तो राजस्थान रॉयल वेडिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन एक शादी इससे भी अनोखी होने जा रही है। इस शादी की थीम रेगिस्तान में ट्रेन की सफारी है। 
 
विज्ञापन

मेहमान करेंगे ट्रेन की सवारी

2 of 5
इस ट्रेन में बाराती होंगे सवार - फोटो : अमर उजाला
स्वर्णनगरी जैसलमेर में इन दिनों एक शादी की खास चर्चा है। यह शादी मुंबई निवासी एक उद्योगपति के पुत्र की है। इसके लिए मेहमान यहां चार्टर प्लेन से पहुंचे हैं, लेकिन बड़ी ये है कि वे एक खास तौर पर तैयार करवाई गई 'ट्रैक्टर ट्रेन' से दुल्हन के घर पहुंचेंगे। 

 
विज्ञापन

अहमदाबाद से मंगाए हैं दस ट्रक फूल

3 of 5
ये ट्रेन की गई है तैयार - फोटो : अमर उजाला
इस शादी में मेहमानों का स्वागत करने और मंडप सजाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। रेगिस्तान में फूलों की खुशबू बिखरने के लिए पूरे 10 ट्रक भरकर फूल मंगवाएं गए है। ये फूल अहमदाबाद से आए है। इतना ही नहीं मेहमानों के खानपान पर भी खास ध्यान रहेगा। इसके लिए दिल्ली मुंबई से शेफ बुलाई है जो खाना तैयार करेंगे। 

बारातियों में मचाया धमाल भी

4 of 5
ये ट्रेन की गई है तैयार - फोटो : अमर उजाला
रेत के समंदर पर ट्रेन के सपने को साकार करते हुए सैलानियों ने धोरों की धरती पर जमकर आनंद उठाया। ट्रैक्टरों को उपयोग कर विशेष ट्रेन तैयार की गई है।  वहीं बारातियों ने रेत के समंदर में भव्य समारोह में जमकर धमाल भी मचाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े घरानों की बन रहा है पसंद

5 of 5
ट्रेक्टर से बनी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि जैसलमेर वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर अपनी पहचान बना रहा है। यहां पर रेत के धोरों में शाही अंदाज में वेडिंग का क्रेज बढ़ा है। कई विदेशी भी यहां आकर शादी रचा चुके है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें