लेडीज ने क्लासिक जीप और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स लेकर उबड़-खाबड़ रास्तों पर एेसी एडवेंचर कार रेस में हिस्सा लिया, जिसमें अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं। लेकिन इन लेडीज ने वूमन पॉवर दिखाकर बता दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर के नजदीक एक क्लब की ओर से वीमन एडवेंचर मानसून ड्राइव का आयोजन किया गया था। जिसकी कुछ तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
रोमांचित करने वाला रहा अनुभव, देखने वाले भी बोले - वाह
2 of 5
एडवेंचर स्पोर्टस
इस ड्राइव में 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें 90 महिलाओं को क्ल्ब की ओर से क्लासिक जीप, जोंगा जैसी गाड़ियां उपलब्ध कराई गई थी। जबकि अन्य महिलाओं ने स्वयं के एसयूवी व्हीकल्स से रेस में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुछ यूं दिखाया महिलाओं ने दमखम
3 of 5
एडवेंचर
पहाड़ और नदियों की बाधाओं को पार करते हुए इन महिलाओं ने इस एडवेंचर स्पोर्टस का जमकर लुत्फ उठाया। पहली बार इस तरह के आयोजन में सम्मलित हुई महिलाएं काफी रोमाचिंत दिखीं।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का था उद्देश्य
4 of 5
प्रतिभागी
हालांकि कई बाधाओं में उनकी गाड़ियां भी फंसी लेकिन वॉलींटीयर्स की मदद से अपने व्हीकल्स को बाहर निकालकर लगभग सभी महिलाओं ने यह रेस पूरी की। इससे पूर्व सभी पार्टिसिपेंट को रोड एडवेंचर ड्राइव के दौरान आने वाली चुनौतियों की भी जानकारी दी गई। लगभग तीन घंटे की एडवेंचर ड्राइव के बाद महिलाओं ने विलेज सफारी का भी लुत्फ उठाया।
इस दौरान प्रोफेशनल स्टंट करने वालों ने भी लोगों को खासा रोमांचित किया। क्लब के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उददेश्य यह दर्शाना था कि महिलाएं किसी भी स्पोर्टस में पुरुषों से कम नहीं है।