फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अकेली करोड़पति महिला सीएम, जो हैं रॉयल फैमिली से

Wed, 14 Feb 2018 07:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
कुर्सी - फोटो : फाइल फोटो
राजनीतिक दलों पर निगरानी रखने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट में मुख्यमंत्रियों की सम्पत्ति सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार देश के कुल 81 फीसदी मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। देश में तीन महिला मुख्यमंत्री हैं, रिपोर्ट के मुताबिक इनमें एक करोड़पति और बाकी दो लखपति हैं। बता दें कि करोड़पति महिला मुख्यमंत्री का संबंध एक राजपरिवार से भी है।
विज्ञापन

चार करोड़ की सम्पत्ति है राजे के पास

2 of 5
वसुंधरा राजे
सबसे ज्यादा सम्पत्ति रजवाड़ों के प्रदेश से है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे का नाम भी इस रिपोर्ट में है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वसुंधरा राजे सिंधिया राजपरिवार से ताल्लुक रखती है।

 
विज्ञापन

56 लाख की सम्पत्ति है इस सीएम की

3 of 5
महाबूबा मुफ्ती
इसके बाद दूसरा नम्बर आता है जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का। रिपोर्ट के मुताबिक  महबूबा मुफ्ती के पास करीब 56 लाख रुपए की संपत्ति है।

 

जानें ममता बनर्जी के बारे में

4 of 5
mamata banerjee
तीसरा नम्बर आता है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास करीब 30 लाख रुपए की संपत्ति है। ममता बनर्जी सादगी से जीवन जीने में यकीन रखती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा है नायडू के पास

5 of 5
Chandrababu Naidu
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पास करीब 177 करोड़ रुपए की संपत्ति है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के पास करीब 130 करोड़ रुपए है। वहीं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार के पास करीब 27 लाख रुपए की संपत्ति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें